Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
बच्चे का पहला जन्मदिन मनाने के खास तरीके
आपके बच्चे का आपकी जिंदगी में आना सबसे खास पलों में से एक होता है। पैरेंटस के लिए बच्चे के जन्मदिन का दिन हमेशा खास होता है और वह इसे हमेशा सेलिब्रेट करना चाहते हैं। आपके बच्चे का पहला जन्मदिन बहुत खास होता है, ऐसे में बच्चे के माता - पिता चाहते है कि कुछ खास किया जाएं और उसे यादगार बनाया जाएं। सभी पैरेंटस चाहते है कि उनके बच्चे के पहले जन्मदिन पर वह सभी को बुलाएं, सेलिब्रेट करें और एंजाकरें करे।
जब आपका बच्चा एक साल का हो जाता है तो उसके जन्मदिन को खास मनाने का मज़ा ही अलग है। इस पल को आप कई तरीकों से खास बना सकते है। आप चाहें तो बर्थडे के लिए कोई थीम तैयार कर सकते है या फिर पारम्परिक तरीके से सेलिब्रेट कर सकते है। लेकिन से सब कुछ प्लान करना बहुत मुश्किल होता है और उसके सही तरीके से मनाना भी मुश्किल होता है। इसीलिए, यहां बच्चे के पहले बर्थडे को खास बनाने के लिए कुछ टिप्स और प्लान बताएं जा रहे हैं :

1) बर्थडे पार्टी कहां मनाई जाएं : बच्चे का पहला जन्मदिन सबसे खास अवसर होता है इसलिए इसे सही जगह मनाना चाहिए। अगर आप साधारण सी पार्टी दे रहे है या सिर्फ घर के लोगों के बीच सेलिब्रेट कर रहे हैं तो घर पर ही मना लें वरना किसी रेस्टोरेंट या होटल को अपने बजट के अनुसार बुक करा लें। जगह का अरेंजमेंट सबसे पहले कर लें।
2) स्पेशल केक : अपने बच्चे के पहले जन्मदिन पर कोई स्पेशल केक तैयार करवाएं। बर्थडे पार्टी में केक सबसे खास महत्व रखता है इसलिए केक सबसे अच्छा होना चाहिए। आप चाहें तो पार्टी थीम के हिसाब से भी केक तैयार करवा सकते हैं। केक का ऑर्डर समय से पहले कर दें ताकि बाद में कोई दिक्कत न आएं।
3) थीम को सेलेक्ट कर लें : बच्चों को कार्टून बहुत पसंद होते हैं, आप चाहें तो बच्चे के पहले बर्थडे पर कार्टून थीम को रख सकते हैं जो सभी को अच्छी और खास लगेगी। वैसे एनीमल, कैरेक्टर, स्टफ्ड ट्याव्ज आदि थीम भी होती हैं जिन्हे आप पार्टी में रख सकते हैं।
4) गेस्ट लिस्ट : बच्चे के पहले बर्थडे पर आपको जिन लोगों को बुलाना हो, उनकी लिस्ट पहले की तैयार कर लें और उन्हे एक से दो दिन पहले ही इन्वीटेशन भेज दें। इससे उन्हे आने में आसानी होगी।
5) प्ले एक्टीविटी : बच्चे की बर्थडे पार्टी में गेम्स और कई प्ले एक्टीविटी जरूर रखें, इससे सभी बच्चों को मज़ा आएगा और माहौल भी अच्छा रहेगा। गेम्स खुद से तैयार करें।
6) फोटो : बच्चे के पहले बर्थडे पर फोटोग्राफ जरूर क्लिक करें, फोटो ही जीवन की सर्वश्रेष्ठ यादगार होती है जिसे बच्चा बड़ा होने पर देखेगा और उसे अच्छा लगेगा। सभी फ्रैंडस और फैमिली के लोगों के फोटो भी जरूर क्लिक करवाएं।
7) पार्टी सप्लाई : बच्चे की पार्टी की थीम के अनुसार ही पार्टी में इस्तेमाल किए जाने वाले सामान लें। जैसे - गुब्बारे, बैनर, नैपकीन, ग्लास आदि। इससे नया लुक आएगा और प्रॉपर थीम पर मनाया जाने वाला बर्थडे समझ में आएगा।
8) मेन्यू तैयार कर लें : बच्चे की बर्थडे पार्टी में गेस्ट को क्या - क्या खिलाना है इसका मेन्यू पहले से ही तैयार कर लें। खाना वेज होगा या नॉन वेज, यह भी पहले ही सोच लें। खाना इस प्रकार बनवाएं कि आने वाले सभी गेस्ट मजे से खा सकें। पार्टी में आने वाले ड्रिंक, स्नैक्स और बाकी की सामग्री भी पहले से ही मंगवा कर रख लें।
9) गिफ्ट : कोई भी बर्थडे पार्टी गिफ्ट के बिना अधूरी रहती है। अपने गेस्ट या पार्टी में आने वाले बच्चों के लिए रिर्टन गिफ्ट जरूर खरीद कर रख लें। रिर्टन गिफ्ट भी थीम के अनुसार होना चाहिए।
इन सभी तरीकों से आप अपने बच्चे का पहला जन्मदिन बेहद खास मना सकते हैं जो आपके लिए और आपके बच्चे के लिए हमेशा यादगार पल रहेगा।



Click it and Unblock the Notifications
