Latest Updates
-
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व
अपने बच्चों में बचत की आदत कैसे डालें
हालाँकि आपके बच्चे को मौजूदा आर्थिक मंदी की व्याख्या देना कठिन काम है परंतु यही उचित समय है जब आप अपने बच्चे में बचत की आदत डाल सकते हैं। बचत करना बहुत अच्छी आदत है तथा इससे यह पता चलता है कि कोई व्यक्ति भविष्य से कैसी उम्मीदें करता है और भविष्य के लिए उनकी योजनायें क्या है। बच्चों में बचत की आदत डालने की कोई निश्चित उम्र नहीं है परंतु जब बच्चा पांच साल का हो जाता है तब धीरे धीरे उसे यह आदत सिखाई जा सकती है क्योंकि पांच वर्ष की उम्र से बच्चा बचत की अवधारणा को समझने लगता है।
यहाँ कुछ तरीके बताए गए हैं जिनके द्वारा आप अपने बच्चों में बचत की आदत डाल सकते हैं...

पिगी बैंक उपहार में दें
आज के इस डिजिटल युग में पिगी बैंक देना कुछ आउटडेटेड दिख सकता है परंतु बच्चों को बचत सिखाने के लिए आज भी यह एक उपयुक्त तरीका है। उन्हें बताएं कि पैसों की बचत के द्वारा वे जो चीज़ चाहते हैं उसे खरीद सकते हैं। आप प्रत्येक महीने कुछ निश्चित राशि उन्हें दें जिससे उन्हें बचत की आदत लग सके। उसके बाद उन्हें उनके पॉकेटमनी से पैसे बचाने के लिए कहें।
रोल मॉडल (अनुकरणीय व्यक्ति) बनें
आपका बच्चा जो कुछ भी करता है, वह आप क्या करते हैं उसका प्रतिबिंब होता है। यदि आप चाहते हैं कि आपका बच्चा बचत करे तो सुनिश्चित करें कि आप भी बचत करके उसके सामने एक उदाहरण प्रस्तुत करें। आप अपने कार्यों के द्वारा भी उदाहरण स्थापित कर सकते हैं कि पैसे का कहाँ और कैसे उपयोग करना है।
कहानी के द्वारा सिखाएं
कहानी की पद्धति के द्वारा बच्चे को बचत की अवधारणा समझाने में आसानी होती है। भारतीय साहित्य में कई कहानियाँ उपलब्ध हैं। उदहारण के लिए कौए और कंकड़ की कहानी। ऐसे पहचाने अगर आपका बच्चा आपसे झूंठ बोले तो
बचत खाता खोलें
यदि आपका बच्चा किशोरावस्था में है तो उनके लिए बचत खाता खोलना एक अच्छा विकल्प हो सकता है। आप वास्तव में अपने बच्चे को ही बैंक को पैसे देने के लिए कह सकते हैं जिससे वे जो भी कुछ भी हो रहा है उसकी प्रशंसा करें।
बचत करने के लिए इनाम दें
बचत करने पर बच्चों को इनाम दें। बचत की राशि महत्वपूर्ण नहीं होती। बल्कि बचत की आदत स्वभाव में होना बहुत महत्वपूर्ण है। बच्चों को थोड़ी थोड़ी राशि की बचत की आदत नियमित तौर पर लगाने से उन्हें उनकी आगे की ज़िंदगी में बहुत लाभ होता है।



Click it and Unblock the Notifications
