Latest Updates
-
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय -
Teacher's Day 2026: 5 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस? जानिए क्या है इसका इतिहास और महत्व -
Teacher's Day 2026 Sanskrit Wishes: इन संस्कृत श्लोकोंं के जरिए गुरुजनों को भेजें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं -
Teacher’s Day 2026 Wishes: गुरु का ज्ञान...इन संदेशों के साथ अपने टीचर्स को भेजें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं -
Dahi Handi 2026: 5 या 6 सितंबर, कब है दही हांडी? जानें क्यों और कैसे मनाते हैं ये पर्व -
Janmashtami 2026: धन, प्रेम विवाह और संतान प्राप्ति के लिए जन्माष्टमी पर करें ये अचूक उपाय, पूरी होगी मनोकामना -
Happy Krishna Janmashtami 2026 Wishes: नंद के घर खुशियां आईं...जन्माष्टमी पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश
बच्चे की पीठ पर निशान गंभीर बीमारी का संकेत
(आईएएनएस)| बच्चों की पीठ के निचले हिस्से पर यदि किसी तरह का विचित्र निशान दिखाई दे तो जल्द से जल्द इसकी जांच कराना जरूरी है, क्योंकि हाल ही में हुए एक अध्ययन के अनुसार इस तरह के निशान बच्चे की रीढ़ की हड्डी में किसी गंभीर बीमारी होने या होने की संभावना का संकेत हो सकता है।
हाल ही में ताइवान की तीन साल की बच्ची को उसके माता-पिता बच्ची की पीठ के निचले हिस्से पर बाल के एक छोटे से गुच्छे को हटवाने पहुंचे, तो चिकित्सकों ने जांच के बाद पाया कि बच्ची की रीढ़ की हड्डी में रिक्त स्थान बना हुआ था तथा मेरुरज्जु में कोई चिपचिपा तरल भी भरा हुआ था।

मेरुरज्जु के बीच रिक्त स्थान बन जाने की इस बीमारी को डायस्टेमैटोमीलिया कहते हैं, तथा मेरुरज्जु में तरल पदार्थ भरे होने की बीमारी सिरिंजोमीलिया कहलाती है। शोध पत्रिका 'द न्यू इंग्लैंड जर्नल ऑफ मेडिसिन' के ताजा अंक में प्रकाशित एक शोधपत्र के अनुसार, बच्ची की रीढ़ की हड्डी में भरा तरल थोड़ा-थोड़ा बाहर भी बह रहा था।
नेशनल ताइवान विश्वविद्यालय ने अपने शोध में कहा है कि ऑपरेशन के बाद हालांकि बच्ची के इस निशान को दूर कर दिया गया। अब बच्ची बिल्कुल सामान्य है और अब उसे किसी भी तरह की कोई दिक्कत नहीं है।
CLICK HERE: बच्चों के लिए वजन घटाने के हेल्दी टिप्स
मियामी बाल चिकित्सालय के न्यूरोसर्जन टोबा एन. नियाजी ने शोधपत्र में कहा है, "इस तरह के निशान के रूप में पीठ के निचले हिस्से पर अत्यधिक बाल, त्वचा का बहुत पतला होना, गड्ढे जैसा या फिर पूंछ के रूप में हो सकते हैं।"
अगर इस समस्या का जल्द निदान न किया जाए तो यह मस्तिष्क तंत्रिका संबंधित समस्या या हड्डी और मांसपेशियों से संबंधित विकृतियों को जन्म दे सकती है।



Click it and Unblock the Notifications
