Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
बच्चों के टीवी टाइम को ऐसे करें मैनेज
ज्यादा टीवी देखने से बच्चों को एक्टिव और क्रिएटिव चीजों के लिए कम समय मिलता है। क्या आपको ऐसा लगता है कि आपका बच्च हर समय टीवी से चिपका रहता है? अगर ऐसा है तो आपको बच्चों को टीवी से दूर करने के लिए कुछ कदम उठाने होंगे। लेकिन अगर आप बिना प्लानिंग के ऐसा करेंगे तो यह काम काफी मुश्किल हो जाएगा। टीवी देखनें पर पूरी तरह से पाबंदी लगा देना कोई समाधान नहीं है। बेहतर होगा कि आप अपने बच्चे के टीवी टाइम को मैनेज करें। टीवी देखने से बढ़ता है मोटापा
अगर आप चाहते है कि आपका बच्चा टीवी देखकर समय न गंवाए तो आपको उनके टीवी टाइम को मैनेज करना होगा। आइए हम आपको कुछ ऐसी बातें बताते हैं, जिसका ख्याल आपको बच्चे के टीवी टाइमटेबल के दौरान रखना चाहिए।

समय कम करें : अपने बच्चे को कभी टीवी देखने के लिए मना न करें। इसकी जगह आप उनके समय को कम कर दें। अमेरिकन एकेडमी ऑफ पीडीऐट्रिक्स के अनुसार बड़े बच्चे के टीवी टाइम को एक दिन में एक या दो घंटे से ज्यादा कम नहीं करना चाहिए।
सीरीज प्रोग्राम पर रोक लगाएं : बच्चों को सीरीज प्रोग्राम देखने से रोकना उनके टीवी टाइम को मैनेज करने का सबसे अच्छा तरीका है। सीरीज प्रोग्राम से उनके अंदर अगले दिन भी उस प्रोग्राम को देखने की जिज्ञासा बढ़ेगी। अपने बच्चे को एक या दो खास प्रोग्राम देखने के लिए ही कहें।
उनका ध्यान भटकाएं : बच्चे के लिए कुछ ऐसे मजेदार एक्टिविटी करें, जो क्रिएटिव हो और जिसमें उनकी रुचि हो। बच्चे के टीवी देखने के कुल समय को कम करें और उन्हें दूसरे कामों में व्यस्त करें। आपके बच्चे के लिए एक दिन में एक या दो घंटे टीवी देखना काफी होगा।
किड फ्रेंडली प्रोग्राम को चुनें : बच्चे के लिए टीवी प्रोग्राम चुनते समय किड फ्रेंडली प्रोग्राम को प्राथमिकता दें। हिंसा और व्यस्क सामग्री वाले प्रोग्राम से बच्चों को दूर रखें। साथ ही ऐसे प्रोग्राम से भी बच्चों को दूर रखें जिससे उनमें इमोशनल प्राब्लम हो जाए। इससे आपको बच्चों के टीवी टाइम को मैनेज करने में मदद मिलेगी।
उन्हें शामिल करें : बच्चों को किसी प्लान पर अमल करने के लिए दबाव बनाने के बजाय उन्हें इसमें शामिल होने के लिए प्रेरित करें। उन्हें टीवी प्रोग्राम की एक लिस्ट दें और उन्हें एक या दो प्रोग्राम चुनने के लिए कहें। इससे बच्चे को पता चल जाएगा कि उन्हें सिर्फ चुने हुए प्रोग्राम को ही देखने की इजाजत है।
उनके लिए रोल मॉडल बनें : हमेशा ध्यान रखें कि आपको बच्चा आपका ही अनुसरण करेगा। इसलिए अगर आप अपने बच्चे के टीवी टाइम को मैनेज करना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको खुद ऐसा करना होगा। अपने बच्चे को एहसास कराएं कि आप भी कुछ गिने चुने प्रोग्राम को ही देखते हैं।
अपने निर्णय पर अडिग रहें : अगर आप अपने बच्चे के लिए टीवी टाइम को मैनज करना चाहते हैं तो अपने प्लान को लेकर अडिग रहें। टीवी देखने के शिड्यूल का किसी भी तरह से उल्लंघन न करें। नहीं तो आपकी कोशिश बुरी तरह प्रभावित होगी।



Click it and Unblock the Notifications
