Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
बच्चों में अंगूठा चूसने की आदत को छुड़वाने के नायाब नुस्खे
बड़े बच्चों के लिए अंगूठा चूसने की आदत अचानक से छोड़ना थोड़ा मुश्किल होता है। यह आदत सालों से विकसित हो रही होती है। हम यह नहीं सोच सकते कि यह पल भर में ही ख़त्म हो जायेगी। यहाँ पर कुछ नुस्खे दिए गए हैं जो आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं:
शिशु में कैसे छुड़ाएं अंगूठा चूसने की आदत
बच्चे का ध्यान भटकाएं:
अंगूठा चूसने की आदत को छुड़वाने के लिए यह कारगर उपाय हो सकता है। आपको बस यह करना है कि जब जब आप अपने बच्चे के अंगूठे को उसके मुंह में देखें तो उसे दोनों हाथों से होने वाले कामों में व्यस्त रखें। वह काम हो सकते हैं सॉफ्ट टॉय को पकड़ना, किताब पढ़ना या फिर पीएसपी पर मनपसंद गेम खेलना।

अंगूठे को बाँध दें:
अगर आप बच्चे के अंगूठे को बैंड ऐड, टेप या फिर ऊँगली वाले पपेट से बांधकर रखें तो बच्चे को अंगूठा चूसने में इतना मज़ा नहीं आएगा। सोते समय अगर आपका बच्चा अंगूठा चूस रहा है तो आप सॉक्स का इस्तमाल भी कर सकते हैं।
अंगूठा चूसने के समय को सीमित करने की कोशिश करें:
अपने बच्चे से बात करें और उसको यह समझाएं कि सिर्फ रात को अंगूठा चूसना ठीक है। यह बच्चे को दोपहर के समय अंगूठा चूसने से रोकेगा।
अंगूठे पर नीम्बू का रस लगा दें:
बच्चे अक्सर नीम्बू का रास पसंद नहीं करते। अगर आप उसके अंगूठे पर ढेर सारा नीम्बू का रस लगा देती हैं तो हो सकता है कि आप लकी हों। ऐसे ही आप अपने बच्चे के अंगूठे पर वह सब लगा सकती हैं जो उसे नापसंद हो। कम से कम वह किसी केमिकल वाले नेल पेंट से सुरक्षित होगा।
थंब गार्ड का इस्तमाल करें:
यह प्लास्टिक का ढांचा होता है जो अंगूठे में फिट हो जाता है और यह अंगूठा चूसने की आदत को काफी हद तक सीमित रखता है। पर इसे ज़बरदस्ती अपने बच्चे पर इस्तमाल करने से उसके मन पर बुरा असर भी पड़ सकता है। इसलिए सावधान रहे।



Click it and Unblock the Notifications
