Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
क्यूं जरुरी है शिशु के लिये अच्छी नींद
एक मां बनने की खुशी इस दुनिया की हर खुशी से बढ़ कर होती है। मां बनने के बाद आपको नई-नई जिम्मेदारियां निभानी पडे़ंगी। इस दौरान आपके बच्चे को बहुत सारे प्यार और केयर की आवश्यकता पडे़गी। अपने बच्चे की नींद का पूरा ख्याल आपको रखना होगा क्योंकि जब बच्चे अपनी नींद अच्छी प्रकार से लेते हैं तो इसका अच्छा असर उनके पूरे स्वास्थ पर पड़ता है।
यदि आपके बेबी को अच्छी नींद नहीं मिलेगी तो इससे उसका मूड भी खराब हो सकता है और वह हर वक्त चिढ़ा-चिढ़ा सा महसूस करेगा। अगर आपका बच्चा अच्छी नींद लेगा तो इससे वह आपको भी परेशान नहीं करेगा। आइये जानते हैं क्यूं जरुरी है शिशु के लिये अच्छी नींद लेना।
क्यूं जरुरी है शिशु के लिये अच्छी नींद

शिशु की बढ़त में मददगार
अच्छी नींद शिशु के शरीर को बढ़ने में मदद करता है। जब शिशु सोता है तब लंबाई बढ़ाने वाला हार्मोन सक्रिय हो जाता है जो उसे स्वस्थ रहने तथा उसकी लंबाई बढ़ाने में मदद करता है।

दिमागी विकास
यदि आपके बच्चे को दिन में दो बार नींद पूरी करने का मौका मिलेगा तो उसका दिमाग जल्द बढे़गा। तो बच्चा जितना ज्यादा सोएगा आगे चल कर वह उतना ही स्मार्ट बनेगा।

केंद्रीय तंत्रिका तंत्र की ग्रोथ
एक्सपर्ट के मुताबिक अगर शिशु को समुचित नींद नहीं मिल पा रही है तो उसका केंद्रीय तंत्रिका तंत्र अन्य बच्चों के मुकाबले ठीक से डेवलप नहीं हो पाएगा।
समुचित नींद नहीं मिल रहा है, जो बच्चे की तुलना में अच्छी तरह से विकसित की है।

मजबूती
आपका बच्चा जितना ज्यादा सोएगा वह उतना ही ज्यादा मजबूत बनेगा। इससे आपको बच्चे को संभालने में आसानी होगी क्योंकि ना तो वह रोएगा और ना ही आपको बेवजह तंग करेगा।

स्वस्थ प्रतिरक्षण
यदि आपका बेबी अच्छी तरह से नींद पूरी करेगा तो उसके इम्मयून सिस्टम को ताकत मिलेगी और वह हर बीमारी से आसानी से लड़ पाएगा।



Click it and Unblock the Notifications
