Latest Updates
-
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत
बच्चा अगर दूध ना पिए तो अपनाएं ये जोरदार तरीके

बच्चों के लिए दूध बहुत जरुरी होता है, क्योंकि बढ़ते हुए शिशु लिए दूध में पाये जाने वाला कैल्शियम बहुत जरुरी है। कैल्शियम से ना सिर्फ बच्चे की हड्डियों को ताक़त मिलेगी बल्कि बढ़ती उम्र के साथ वह और हृष्ट-पुष्ट रहेगा।
इन 4 कारणों की वजह से नहीं मिलाना चाहिये मां के दूध में फॉर्मूला
लेकिन जैसे जैसे बच्चे बड़े होते जाते हैं वह दूध पीना कम कर देते हैं या फिर बिलकुल पीते ही नहीं हैं। ऐसे में उनकी माँओं को अपने बच्चों को दूध पिलाने में काफी मशकत करनी पढ़ती है। बच्चे जैसे जैसे बड़े होते जाते हैं, वे नए स्वाद की तरफ भागते हैं और इसीलिए वे दूध से भागने लगते हैं।
दूध के अलावा इन 10 चीज़ों में भी होता है काफी कैल्शियम
यह सिर्फ आपके बच्चे के साथ ही नहीं है बल्कि काफी बच्चे ऐसा करते हैं। इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहें हैं जिसे आप अपने बच्चों को दोबारा दूध पीला सकती हैं।

फ्लेवर्ड मिल्क
कई बच्चे दूध सिर्फ इसलिए नहीं पीते हैं क्योंकि उन्हें सादे दूध का स्वाद नहीं पसंद आता है। इसलिए माता पीता को यह सलह दी जाती है कि वे अपने बच्चों को दूध में चॉकलेट या स्ट्रॉबेरी फ्लेवर मिला कर दूध पिलायें। इससे आपका बच्चा आसानी से दूध पीना शुरू कर देगा।

सुंदर गिलास
जब आपका बच्चा दूध पीने से मना करें तो उसे सुंदर और डिजाइनर गिलास में दूध देना शुरू कर दें। इससे गिलास की खूबसूरती को देख कर वह दूध पर ध्यान नहीं देगा और दूध पी लेगा।

मिल्क शेक
बच्चा अगर दूध नहीं पी रहा है तो उसमें फल मिला कर उसका मिल्कशेक बना दें। यह और भी अच्छा होगा अगर आप इन शेक्स में बच्चों के पसंदीदा फल मिलाएंगे। इसे बच्चे बहुत चाव से पीयेंगे।

खेल खेल में
हम कई बार सोचते हैं कि हम ऐसा क्या करें जिसे हमारा बच्चा अच्छे से दूध पीने लगे। उसे खेल खेल में दूध पिलाने की कोशिश करें, इसे उसका ध्यान दूध में भी नहीं होगा और वो दूध भी पी लेगा।

खेल
जब आपका बच्चा दूध ना पये तो मजेदार खेल खेलें। जैसे दूध का गिलास पहले बच्चे को दें फिर बच्चे से गिलास लेलें और दूध पीने की कोशिश करें फिर बच्चे को पीने दें।

नाश्ते से पहले दूध
अगर आप यह सोच रहीं है कि बच्चे को कैसे दूध पिलायें? हमेशा याद रखें कि जब भी बच्चा भूखा हो तो उसे नाश्ते से पहले दूध पीने को दें। इससे वह दूध पी लेगा।



Click it and Unblock the Notifications
