Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
कैसे बनाए अपने बच्चे को आज्ञाकारी
कई बार देखा गया है कि जैसे जैसे बच्चे बड़े होते जाते हैं वैसे वैसे वे अपने माता पिता का कहना नहीं मानते हैं। ऐसे में वे माँ बाप से झगड़ा करते हैं, और माँ बाप बच्चे की इन आदतों से परेशान होने लगते हैं।
बच्चे जब छोटे होते हैं तो उनका गुस्सा करना सबको प्यारा लगता है। लेकिन यही गुस्सा और बड़ों की बात ना मानना बढ़ती उम्र के साथ बुरा लगने लगता है। ऐसे में माँ बाप के लिए जरुरी है कि वे अपने बच्चों को सिखाएं कि वे बड़ों की इज़्ज़त करें और उनका कहना माने।
READ: अपने बेटे को किस तरह सिखाएं महिलाओं की इज्जत करना
क्योंकि बिना बड़ों की बात माने वे अपनी ज़िन्दगी में ना तो अच्छे से पढ़ पाएंगे और ना आगे बढ़ पाएंगे। इसलिए अपने बच्चों को आज्ञाकारी बनाने के लिए अपनाये यह तरीके।

सक्ति से मगर शांत रहें
बच्चे को अगर कोई बात समझनी है तो शांत रहे कर समझाएं, गुस्से या जबरदस्ती से नहीं। वरना बच्चा और भी जिद्दी हो जायेगा।
इज़्ज़त देना
दूसरो की इज़्ज़त करना महत्वपूर्ण गुण है। और यह आदत बच्चे अपने माँ बाप या अपने आस पास के माहौल से सीखते हैं। इस लिए यह बहुत जरुरी है कि जो आप अपने बच्चों को सीखा रहे हैं, पहले उसे ख़ुद करें। क्योंकि अगर आप अपनों से बड़ों की इज़्ज़त करेंगे तो यही चीज़ आपके बच्चे भी आप से सिखेँगे।
आदर करना
बच्चे को आज्ञाकारी कैसे बनाये? इसके लिए जरुरी है कि आप बच्चे के लिए कुछ नियम बनाएं जिसे बच्चा माने। लेकिन ख्याल रखें कि नियम ज्यादा नर्म ना हों, नहीं तो बच्चे इसको सिर्फ एक खेल की तरह लेंगे और जब मन करेंगे तब नियमों को तोड़ देंगे।
इनाम देना
जब भी आपका बच्चा आपकी बात माने तो उसे कुछ उपहार में दें, इससे बच्चे को प्रोत्साहन मिलेगा। लेकिन ध्यान रहें आप इसे आदत ना बनाने दें। वरना बच्चा सिर्फ प्रोत्साहन पाने के लिए आपकी बात मानेगा।



Click it and Unblock the Notifications
