Latest Updates
-
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम
अपनी बेटी के अंदर कैसे जगाएं आत्मविश्वास
हम एक ऐसे समाज में रह रहें हैं जहाँ हर व्यक्ति की अपनी एक विचारधारा है। ऐसे में अपने बच्चों को सही शिक्षा देना, कई माँ बाप के लिए मुश्किल हो जाता है।
अपने आस पास अगर आप नज़र डालें तो पता चलेगा कि कोई भी लड़की किसी लड़के से कम नहीं है। बल्कि वह लड़को से ज्यादा अच्छे से अपना काम कर सकती है। लेकिन फिर भी अगर आप लड़की के माँ बाप हैं, तो आपको अपनी लड़की की परवरिश करने में कुछ कठिनाईयों का सामना करना पड़ता होगा।
अपने मासूम बच्चे को इस तरह बताएं यौन शोषण के बारे में
लेकिन अब आपको घबराने की जरुरत नहीं है क्योंकि आज हम आपको कुछ ऐसे सुझाव देने वाले हैं, जिन्हें अपना कर आप अपनी बेटी को साहसी और आत्मविश्वासी बना सकते हैं।

1. उसके विश्वास को बढ़ाएं
उसके विश्वास को बढ़ाएं इससे उसके अंदर प्रोत्साहन बढ़ेगा। लेकिन अपनी बेटी के उन विशवास या सोच को बढ़ावा दें जिस में सच्चाई हो। उसे गलत और सही में फर्क सिखाएं।

2. उसकी सोच को अर्थमय बनायें
यही उसकी सफलता का राज बनेगा। उसकी सोच, अगर आपकी बेटी की सोच सकारात्मक हुई तो वह मुश्किल से मुश्किल हालात से लड़ लेगी। और यह एक दिन में नहीं होगा, यह आपको उसे बचपन से सीखना होगा।

3. उसे अपने पैरों पर खड़ा होना सिखाएं
अपनी बेटी को अपने ऊपर विश्वास करना सिखाएं। उसे स्वार्थी ना बनायें बल्कि उसे सिखाएं कि उसे दूसरों से कैसे बर्ताव करना चाहिए। उसे अपनों से बड़ों और शिक्षकों की इज़्ज़त और सम्मान देना सिखाएं।

4. उसे काबिल बनायें
अगर आपको अपनी बेटी के अंदर विश्वास बनाये रखना है तो उसे काबिल बनायें। उसकी काबिलियत उसे आत्मविश्वास को बढ़ाएगा। और अपनी काबिलियत की वजह से ही वह अपनी ज़िन्दगी में आगे बढ़ेगी।

5. उसे एक आदर्श महिला की प्रेरणा दें
लड़कियां बहुत भावुक होती हैं, इस लिए अगर आप उनके सामने एक आदर्श महिला के बारे में बताएंगे तो वह उनसे प्रेरणा लेके। अपने कैरियर आगे बढ़ेंगी।

6. तारीफ करें
अपनी बेटी की तारीफ करें, आपकी तारीफ उसकी कमजोरियों को उसकी ताकत बना देंगी। अपनी बेटी की तारीफ करते वक़्त यह ध्यान रहें कि आप उसे यह बातएं कि अगर वह थोड़ी और मेहनत करती तो शायद वह इससे अच्छा कर सकती थी।



Click it and Unblock the Notifications