Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
गर्मी के मौसम में बच्चों की सुरक्षा के लिए सुझाव
यदि आपके घर में बच्चे या शिशु हैं तो गर्मियों में आपको कुछ सुझावों का पालन करने की आवश्यकता होती है। गर्मी की छुट्टियों के कारण बच्चे दिन भर घर में रहते हैं।
गर्मी से होने वाले खतरों से बचने के लिए कई सावधानियां बरतना आवश्यक है। गर्मी सहन करना बहुत कठिन होता है। आपको बहुत अधिक तापमान से तथा अल्ट्रा वायलेट किरणों से बच्चे की रक्षा करनी चाहिए जिनसे त्वचा को खतरा हो सकता है।
रोते बच्चे को बहलाने के 6 तरीके
इसके अलावा यदि बच्चे ठीक से हाईड्रेट न हो तो भी परेशानी हो सकती है। इन सब के अलावा गर्मियों में कीड़े मकोड़ों का काटना भी एक आम समस्या है।
स्वास्थ्य से संबंधित समस्याओं को रोकने के लिए कुछ महत्वपूर्ण कदम लेना आवश्यक है। अपने बच्चों को गर्मियों से बचाने के लिए कई माता पिता उन्हें ठंडे स्थानों पर घुमाने के लिए ले जाते हैं।

गर्मी में बच्चों की सुरक्षा के लिए सुझाव
तापमान
क्योंकि गर्मी सहन करना बहुत कठिन होता है अत: अपने घर को ठंडा रखने के तरीके अपनाएँ। यदि आपका घर वातानुकूलित है तब तो ठीक है। अन्यथा अपने घर के तापमान को कम करने का प्रयत्न करें।
खिड़कियाँ
गर्मियों के दौरान कम से कम शाम के समय आपको खिड़कियाँ खुली रखने की इच्छा होती है। यदि आप ऐसा करते हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि खिडकियों में कीड़े मकोड़े से बचाने वाली जाली लगी हों। इससे मच्छर दूर रहेंगे जो संक्रमण फ़ैलाने के लिए ज़िम्मेदार होते हैं।
बच्चों के कब्ज़ के इलाज के घरेलु नुस्खे
धूप से बचाव
ध्यान रखें कि बच्चे सूती कपड़े ही पहनें। सूरज की अल्ट्रा वायलेट किरणों से अपने बच्चों को बचाने के लिए उन्हें सन स्क्रीन लगाने की आदत डालें। यह बच्चों को गर्मियों से बचाने का एक उपाय है।
केमिकल एक्सपोजर
यदि आपके घर में बगीचा और स्वीमिंग पूल है तो ध्यान रखें कि पेस्टीसाइड (कीटनाशक) तथा अन्य रसायन बच्चों की पहुँच से दूर हों।
हाईड्रेशन
अपने बच्चे को कहें कि जब भी उन्हें प्यास लगे तो पानी पीये और स्वयं को हाईड्रेटेड रखे। यह बच्चों के लिए एक महत्वपूर्ण सुरक्षा सुझाव है।



Click it and Unblock the Notifications
