Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
बच्चों के सामने पैरेंट्स को नहीं करने चाहिए ये काम
बच्चों की परवरिश आसान काम नहीं है, इसके लिए काफी मेहनत और समझ की आवश्यकता होती है। कई बार आपको अपनी आदतों को भी छोड़ना पड़ता है वरना उसका बुरा असर बच्चे पर पड़ सकता है।
READ: अपने बच्चे से ना बोलें ये 5 तीखी बातें
आपको बच्चे की सोच को समझना होता है और उसकी मानसिकता को समझते हुए काम करना पड़ता है। इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी चीजें बताएंगे, जिन्हे बच्चे के सामने न करें; क्योंकि इससे आपको ही नुकसान होगा।

1. मारपीट:
छोटे बच्चों के सामने किसी से मारपीट न करें। इससे वो डर जाते हैं और उनकी सोच में नकारात्मकता आ जाती है।

2. चिल्लाना:
घर में हों या बाहर, अगर बच्चा आपके साथ है चिल्लाएं नहीं। वरना वह भी बड़ा होकर उसी तरह का व्यवहार करेगा।

3. बच्चे की भावनाओं को नकारना:
बच्चे की भावनाओं को समझें, उन्हे नकारें नहीं। वरना बच्चे को लगेगा कि आप उसे इग्नोर कर रहे हैं।

4. बच्चे की बात न सुनना:
बच्चे की राय जानें,उसकी बात भी सुनें और समझें। इस तरह उसे आपके जीवन में उसका महत्व समझ में आएगा।

5. गंदी भाषा का प्रयोग:
बच्चे के सामने गंदी भाषा या अभद्र भाषा का इस्तेमाल न करें।

6. बच्चे की बुराई:
दूसरों के सामने बच्चे की बुराई या चुगली न करें, इससे उसमें हीनभावना आ सकती है। बच्चे को प्रोत्साहित करें और बेहतर करने के लिए प्रेरित करें।



Click it and Unblock the Notifications
