Latest Updates
-
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार
हर मां को जरुर सिखानी चाहिये अपनी बेटी को ये 7 बातें
एक मशहूर उपन्यासकार ने कहा है, "कोई माँ बेटी कभी अलग नहीं होती चाहे उनके बीच कितनी भी दूरी हो"। हममें से कई लोग यह मानेंगे कि यह सही बात है, माँ बेटी का रिश्ता एक विशेष रिश्ता होता है और यह हमेशा के लिए बना रहता है।
Also read: शादी से जुडे़ ये 8 राज़ जिन्हें हर मां को अपनी बेटी को जरुर बताने चाहिये
यह बिना किसी लिंग भेदभाव के सभी माँ और बच्चे के लिए सही है पर माँ और बेटी के बीच फिर भी एक अलग जुड़ाव होता है, क्यूंकि दोनों औरतें होती हैं और एक दुसरे को अच्छी तरह से समझती हैं। एक माँ अपनी बच्ची के लिए पहली आदर्श होती है और छोटी बच्ची कई चीज़ें अपनी माँ से नक़ल कर सीखती है जो कई मनोवैज्ञानिकों का भी कहना है।
Also Read: क्यों, बेहद खास हैं बेटियां
वह कपड़े पहनने का तरीका हो या बोलने का तरीका हो एक छोटी बच्ची अपनी माँ को देखती है और उसकी कई आदतें अपनी माँ जैसी ही होती हैं। एक माँ अपनी बेटी की पहली सबसे अच्छी दोस्त होती है और वह चाहे कितनी भी बड़ी हो जाए, अपनी माँ के पास किसी भी सलाह के लिए आती है। इसलिए माँ होने के नाते कुछ चीज़ें हैं जो आपको अपनी बेटी को सिखाना चाहिए।

1. स्वाभिमान:
अपनी बेटी को यह बताएं कि वह जैसी भी है सुन्दर है और उसे अपने आप को ऐसे ही पसंद करना चाहिए। उसके अंदर स्वाभिमान और आत्मविश्वास का विकास करें।

2. स्वतंत्रता:
अपनी बेटी को यह सिखाना बहुत ज़रूरी है कि वह स्वतंत्र बने और छोटी उम्र से ही अपना काम खुद कर सके। ताकि जब वह बड़ी हो तो अपने कामों के लिए वह दूसरों पर निर्भर ना रहे।

3. पेशे की महत्ता:
अपनी बेटी को ऐसे पेशे की महत्ता बताएं जिसे वह पसंद करे और वह पैसों के लिए किसी पर निर्भर ना हो। यह आजकल काफी ज़रूरी है।

4. लड़कों के साथ व्यवहार:
अपनी बेटी से बात करें और उसे बताएं कि लड़कों के प्रति उसका व्यवहार कैसा होना चाहिए, यह तब और ज़रूरी हो जाता है जब वह किशोरावस्था में हो। उसे यह बताएं कि एक लड़के के बारे में वह तभी सोचे जब उसे ऐसा लगे कि लड़का उसके सम्पूर्ण व्यक्तित्व को पसंद करता है ना कि सिर्फ उसके शरीर को।

5. अपना बचाव:
आजकल महिलाओं के साथ जो अत्याचार हो रहे हैं, यह बहुत ज़रूरी है कि आप अपनी बेटी को अपने बचाव के तरीके सिखाएं ताकि वह अपने आप को अपरिचित लोगों से बचा सके। उसे अपने साथ पेपर स्प्रे रखने की सलाह दें और अपना बचाव करना सिखाने के लिए उसे इसका प्रशिक्षण दिलवाएं।

6. आत्माभिव्यक्ति का महत्व:
एक माँ को अपनी बेटी को बताना चाहिए कि अपनी मन की बात कहना ज़रूरी है और किसी परिस्थिति में दृढ़ता के साथ बोलना भी ज़रूरी होता है।

7. मेकअप टिप:
और आखिरी में आप पहली हो सकती हैं जो अपनी बच्ची को मेकअप करना, हील वाली सैंडल में चलना, बाल संवारना आदि सिखाये। यह एक मज़ेदार तरीका हो सकता है जिससे आप अपनी बेटी के साथ जुड़ सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications