Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
बेटे के 18 साल पूरे होने से पहले हर मां को उसे सिखानी चाहिये ये बातें
जब बच्चे बड़े होते हैं तो उनकी परवरिश का दायित्व उनके माता-पिता पर होता है। ऐसा अक्सर देखा गया है कि मां का कनेक्शन अपने बेटे और पिता का कनेक्शन अपनी बेटी के साथ होता है।
बेटियों को बढ़ने के दौरान कई प्रकार की हिदायतें और निर्देश दिए जाते हैं जबकि इन हिदायतों को बेटों को भी देना आवश्यक होता है।
हर महिला को अपने बेटे को 5 वर्ष की आयु से ही कुछ सीख अवश्य देनी चाहिए। इससे उनका विकास अच्छी तरह होता है और वह बड़े होकर एक जिम्मेदार व आदर्श व्यक्ति बनते हैं। 18 वर्ष की आयु से पूर्व हर मां को अपने बेटे को निम्न बातें सिखानी चाहिए:
बेटे के 18 साल पूरे होने से पहले हर मां को उसे सिखानी चाहिये ये बातें

1. किचेन सिर्फ लड़कियों के लिए नहीं होती है:
कई लोग, बेटों को किचेन का कोई काम नहीं करने देते हैं। वो बोलते हैं कि किचेन में काम करना लड़कियों का काम है। ऐसा न करें, बल्कि बेटे को बताएं कि किचेन में काम करना सिर्फ फीमेल का नहीं बल्कि मेल का भी काम है। उन्हें बेसिक कुकिंग भी सिखाएं।

2. बेसिक कुकिंग
12 वर्ष की आयु के बाद बच्चा, परिपक्व होने लगता है। उसे आप इस अवस्था में बेसिक कुकिंग जैसे- चाय बनाना, सैंडविच बनाना आदि सिखा सकती हैं।

3. शारीरिक हिंसा से दूर
बेटे को शारीरिक हिंसा से दूर रहने को कहें।

4. महिलाओं का सम्मान
हर महिला को अपने पुत्र को महिलाओं का सम्मान करने की सीख देनी चाहिए।

5. भावनात्मक होना
कई महिलाएं अपने बेटे को रोते समय बोलती हैं कि तुम लड़की हो क्या.. ऐसा न कहें। भावनात्मक होना कोई शर्मनाक बात नहीं है। ऐसा करने से आप उस बच्चे के साथ अन्याय कर रही हैं।

6. दया भाव
बेटे को बबताएं कि उसे मन में सभी के प्रति दया भाव रखना चाहिए। क्रूर बनना, बेहद शर्मनाक बात है। जीवों से प्रेम करना और सभी को प्यार करना सिखाएं।

7. बेसिक लाइफ स्किल्स
घरेलू कामकाज भी हर लड़के को सिखाने चाहिए ताकि उसे जीवन में छोटे से छोटे काम के लिए किसी का मुँह न ताकना पड़ें।



Click it and Unblock the Notifications