Latest Updates
-
Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा की रात शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या है नियम -
शरद पूर्णिमा की रात चांद की रोशनी में क्यों रखी जाती है खीर? जानें धार्मिक और वैज्ञानिक कारण -
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ से पहले चेहरे पर चाहिए नेचुरल ग्लो? ट्राई करें शहनाज हुसैन के ये 5 होममेड फेस पैक -
Sharad Purnima 2026: 25 या 26 अक्टूबर, कब है शरद पूर्णिमा? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय -
Shamonda Virus: शमोंडा वायरस क्या है और कैसे फैलता है? फ्रांस में पहली बार इंसान संक्रमित, जांच शुरू -
बार-बार सिरदर्द होना हो सकता है इन 6 गंभीर बीमारियों का संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी -
सौंफ और धनिया का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका -
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई
बच्चे के विकास में पिता की भूमिका होती है अहम
बच्चे के विकास में पिता की अह्म भूमिका होती है - पिता उसे भाषा का ज्ञान देता है जब वह अपने दोस्तों के बीच बातचीत करना शुरू करता है। हाल ही में हुए एक अध्ययन में यह स्पष्ट हुआ है कि बच्चा, अपने पिता से भाषा के ज्ञान और कौशल को सीखता है।
दो एकेडमिक जर्नल अरली चाइल्डहुड रिसर्च क्वाटरली और इंफेंट एंड चाइल्ड डेवलेपमेंट में इस अध्ययन से सम्बन्धित निष्कर्ष को प्रकाशित किया गया है कि बच्चे के विकास में पिता की भूमिका काफी अह्म होती है और बच्चा, अधिकांश व्यवहारिक ज्ञान, अपने पिता से ही सीखता है।

इस अध्ययन में यह भी स्पष्ट किया गया है कि बच्चे के बाल्यकाल में सारे कामों को इस प्रकार व्यवस्थित किया जाना चाहिए कि उसे घर पर मां और पिता का पूरा प्रेम मिलें।
अध्ययन में यह पाया गया कि पिता अगर बच्चे की परवरिश में तनाव महसूस करता है तो इसका प्रत्यक्ष प्रभाव, बच्चे की सोच और उसकी भाषा के विकास पर भी पड़ता है, खासकर जब बच्चा दो-तीन साल का होता है।

बेटियां पर पिता की भाषा का प्रभाव कम होता है जबकि बेटों पर पिता की भाषा का प्रभाव काफी ज्यादा होता है। बच्चा, अपने बचपन में पिता के कहे शब्दों को लम्बे समय तक या यूं कहें तो जीवन भर याद रखता है और कई बार उसे ही अपना लेता है।

वैसे कई अध्ययन में कहा गया कि बच्चों पर पिता का प्रभाव मां की अपेक्षा कम ही होता है लेकिन इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता है कि बच्चों पर पिता का प्रभाव प्रत्यक्ष न पड़कर अप्रत्यक्ष काफी ज्यादा रहता है।
इस अध्ययन को मिशगिेन स्टेट यूनिवर्सिटी के एसोसिएट प्रोफेसर, क्लेयर वाल्ट्टोन के द्वारा किया गया, जिसमें 730 परिवारों के डेटा को एकत्रित किया गया और उस आधार पर इस निष्कर्ष को निकाला गया।

पिता के मानसिक स्वास्थ्य का असर भी बच्चे पर पड़ता है और उसे आत्म नियंत्रण और सहयोग में भी मदद मिलती है।



Click it and Unblock the Notifications
