Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
अपने बच्चे से हर दिन कहना ना भूलें ये 7 जरुरी बातें
क्या आप अपने बच्चे को बिना दंडित किये हुए इस संसार में एक जिम्मेदार और सम्मानजनक व्यक्ति बनाना चाहते हैं? तो आपको उससे हर दिन कुछ ऐसी बातें कहनी होंगी जो उसके दिमागी विकास के लिये जिम्मेदार होंगी।
बच्चे का मन बड़ा ही कोमल होता है, आप उससे जो कुछ भी बोलते या उसके सामने करते हैं, वह उसी चीज़ को अपना लेता है। अगर आप दिन भर उसके समाने उसकी खामियों को गिनाते रहेंगे तो, वह जिंदगी में कभी आगे नहीं बढ़ पाएगा क्योंकि उसे लगेगा कि वह किसी काबिल नहीं है।
आज हम आपको बताएंगे कि अपने बच्चों के सामने हर माता-पिता को कौन सी ऐसी बातें बोलनी चाहिये जिससे बच्चा आगे चल कर परे आत्मविश्वास के साथ दुनिया से कदम से कदम मिला कर चल सके। इस पेज को तुंरत ही बुकमार्क कर लें क्योंकि हम चाहते हैं कि इसे दोनों की माता और पिता पढ़ें।

हमें तुम पर गर्व है
इसके लिये आपके बच्चे को पढ़ाई या खेल में नंबर वन होने की आवश्यकता नहीं है। आपका बच्चा जैसा भी है आपके उस पर गर्व महसूस करना चाहिये और उसे यह बात अच्छी तरह से बतानी भी चाहिये। इससे आप अपने बच्चे को एक सकारात्मक ऊर्जा दे सकते हैं।

हम तुम से प्यार करते हैं
अपने बच्चे को हर रोज यह बोलें कि आप दोनों ही उससे बेहद प्यार करते हैं, फिर वह चाहे कितना ही बदमाश या शांत बच्चा हो। दिन भर में आप उससे चाहे जितना ही गुस्सा क्यूं ना हों, लेकिन रात में उसे अपने गले लगा कर ही सोइये। इससे आपका बच्चा जरुरत के समय कभी अकेला महसूस नहीं करेगा।

हमें तुम पर विश्वास है
स्कूल में हर बच्चे को अच्छे नम्बर पाने का प्रेशर रहता है, लेकिन हर कोई टॉप नहीं कर पाता। ऐसे में आप अपने बच्चे का प्रेशर उतारिये और उसमें विश्वास दिखाइये। इस तरह बच्चे हमेंशा मोटिवेट रहेंगे और वह कुछ अच्छा कर पाने की कोशिश करेंगे।

तुम्हारी राय हमरे लिये मायने रखती है
अपने बच्चे को यह एहसास दिलाएं कि वह आपके लिये महत्वपूर्ण है। उसकी राय जानिये और उससे चर्चा कीजिये। कभी कभार बच्चों की राय जानने से चीजों का पता अच्छे से चल पाता है।

तुम जितना गिरोगे, तुम उतना ही सीखोगे
अपने बच्चे को बताएं कि सफलता सिर्फ जीतने या हारने के बारे में नहीं होती। उसे बताएं कि सफलता पाने के लिये बच्चे ने जितनी महनत की है वह उसके आगे चल कर काफी काम आने वाली है। बच्चे को ना तो डांटे और ना ही दंड दें।

हम तुम पर भरोसा करते हैं
भरोसा जैसा शब्द तब काम आता है जब आपका बच्चा कोई गलत काम करने के लिये आगे बढ़ रहा हो। इसलिये उसे इस शब्द के इर्द-गिर्द घुमा कर रखें। आपके बच्चे को आपके भरोसे का सच्चा मूल्य पता होना चाहिये और उसे ये भी पता होना चाहिये कि अगर वह आपका भरोसा तोड़ेगा तो इसका परिणाम क्या हो सकता है।

तुम स्मार्ट हो
यदि आपका बच्चा आपकी इच्छा अनुसार नंबर नहीं ला पाता है तो, इसका यह मतलब नहीं कि वह स्मार्ट नहीं है। हो सकता है कि उसे कोई दूसरी चीज़ें करना पसंद हो और वह उसमें अच्छा हो। अगर आपको एक स्मार्ट बच्चा चाहिये तो, तो उसे बोलिये कि तुम स्मार्ट हो।



Click it and Unblock the Notifications
