Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
बच्चों के पेट में हो गए कीड़े! इन घरेलू उपायों से करें खात्मा
A child may get worm infestation from contaminated food or water.
दूध पीने वाले बच्चों के पेट में कीड़े की समस्या होना वैसे तो आम बात है लेकिन इनके वजह से दूध पीने वाले बच्चें काफी परेशान और बैचेन रहते हैं। जिसकी वजह से बच्चों को अचानक पेट दर्द और सर दर्द होना शुरु हो जाता है और बच्चें दर्द के मारे रोना शुरु कर देते है।
अस्वस्थ और अस्वच्छ खाने और गंदगी की वजह से अक्सर बच्चों के पेट में कीड़े हो जाते है। जिस वजह से बच्चें को पेट दर्द से लेकर उल्टियां, डायरिया और अपच जैसी समस्याएं हो सकती है। अगर बच्चें के साथ ऐसी समस्या हो रही थी देर न करें तुरंत जाकर डॉक्टर को दिखाएं क्योंकि ज्यादा देर करने पर बच्चों के पेट में यह कीड़े पनप सकते है। आइए इस बारे में ज्यादा जानते है कि आखिर क्यूं बच्चों के पेट में पनपते है कीड़े और कैसे इनका खात्मा किया जा सकता है?

बच्चों में पेट के कीड़े होने के लक्षण-
- भूख ना लगना और पेट में दर्द होना,
- एनीमिया, शरीर पर रैश पड़ जाना,
- गुदा के आस पास खुजली दर्द होना
- लगातार कफ बनना मल में खून आना
- उल्टी लगना
- डायरिया
डॉक्टर के पास ले जाने के अलावा आप घरेलू उपायों से भी अपने बच्चे के पेट से कीड़े इन घर के नुस्कों से भी ख़त्म कर सकती हैं।

तुलसी की पत्तियां
तुलसी की पत्तियां या मंजरी से आप दवा बना सकते हैं। यह पेट के कीड़ों से लड़ती है।

कच्चे लहसुन का रस
कच्चा लहसुन एक एंटीबायोटिक का काम करता है| लहसुन करीबन 20 तरह की बैक्टीरिया और 60 तरह के फंगस को मारने की क्षमता रखता है, इसलिए अपने बच्चे को रोज़ाना लहसुन का रस पिलाएं और कीड़ों से दूर रखें|

पपीता
कच्चा पपीते का एक चम्मच दूध ले, इसमें एक चम्मच शहद और 4 चम्मच उबला पानी डालें। यह कीड़ों को मारने के लिए अच्छा एंटी ऑक्सीडेंट हैं।

लौंग का पानी
लौंग आपके बच्चे को कोलेरा, मलेरिया और ट्यूबरक्लोसिस से दूर रखता है, इसके इलावा आप अपने बच्चे को लौंग खिलाकर बैक्टीरिया, वायरस और फंगस से भी दूर रख सकती हैं| लौंग को पानी में अधिक समय के लिए भिगो कर रखें और उसी पानी को अपने बच्चे को पिलाएं|

अदरक का रस
खाने को पचाने की सारी शक्ति है एक अकेले अदरक में| अदरक पाचक की समस्याएं, एसिडिटी, पेट के इन्फेक्शन और अन्य बीमारियों को ठीक करने के लिए जाना जाता है और इन बिमारियों का कारण होता है पेट में कीड़ों का होना| इन सब परेशानियों को दूर रखने के लिए अपने बच्चे को खाली पेट में कच्चे अदरक का रस पिलाएं|

खीरे के बीज
खीरे के बीज कीड़ों को ख़तम करने के लिए जाने जाते हैं| खीरे के बीज को पानी में मिलाकर अपने बच्चे को रोज़ाना पिलाएं|

कच्ची हल्दी का रस
कच्ची हल्दी एक एंटीबायोटिक का काम करती है| हल्दी को चूर कर उससे रस निकालकर अपने बच्चे को पिलाएं, इससे कीड़ों का नाश करने में मदद मिलेगी|



Click it and Unblock the Notifications
