Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
जानें! आपके बच्चे के लिए कितना फैट ज़रूरी है
एक नई रिसर्च के अनुसार अच्छे फैट का आपके बच्चे को कितना फायदा मिल रहा है इसे जानने के लिए बच्चे का बॉडी वेट यानि शरीर का वजन महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
एक नई रिसर्च के अनुसार अच्छे फैट का आपके बच्चे को कितना फायदा मिल रहा है इसे जानने के लिए बच्चे का बॉडी वेट यानि शरीर का वजन महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
रिसर्च ये बताती है कि बच्चे को जो “अच्छा फैट” मिल रहा है उसका उसके शरीर पर क्या प्रभाव पड़ रहा है। ओमेगा 3 फैटी एसिड वाले खादय पदार्थ जैसे सैल्मन, अखरोट और सोयाबीन आदि के सेवन से ब्लड प्रेशर कम होता है और 15 वर्ष तक के बच्चों में अच्छा कोलेस्ट्रॉल (एचडीएल) बढ़ता है।

अमेरिका के ओहियो स्टेट यूनिवर्सिटी की मुख्य लेखिका, एसोसिएट प्रोफेसर, लिसा क्रिस्टियन के अनुसार पेरेंट्स यदि बच्चे को ये चीजें देना चाहते हैं तो ध्यान रखें कि इनसे उसका वजन बढ़ेगा। एक बदलाव के लिए उन्हें इसकी ज़्यादा आवश्यकता होगी।

जर्नल पीएलओएस वन में छपी स्टडी में, शोधकर्ताओं ने इस बात की तुलना की कि सप्लिमेंट लेने के बाद फैटी एसिड लेने पर बच्चे के बॉडी वेट और बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई) पर क्या फर्क पड़ता है।
खोज से पता चला है कि बच्चे का यदि वजन ज़्यादा है या बीएमआई कैटेगरी ज़्यादा है, तो उनके खून में ओमेगा-3 फैटी एसिड जैसे ईपीए (इकोसैपेंटेनोइक एसिड) और डीएचए (डकोसाहेक्साइनाइक एसिड) में कमी पाई जाती है।

क्रिस्टियन के अनुसार जहां तक आवश्यक मात्रा देने का सवाल है उम्र के बजाय वजन पर ध्यान देना ज़्यादा ज़रूरी है। 7 साल के और 10 साल के बच्चे की साइज़ में अंतर महत्वपूर्ण हो सकता है।
यह स्टडी पेरेंट्स को बताती है कि उन्हें बच्चों को ओमेगा-3 फैटी एसिड बच्चों को कितना देना चाहिए और सप्लिमेंट और दवाइयों का सेवन करते हुये आवश्यक वजन कितना होना चाहिए।

क्रिस्टियन ने यह भी बताया है कि यह स्टडी केवल फैटी एसिड सप्लिमेंट पर फोकस है, लेकिन वजन में भिन्नता के अन्य कारकों को जानने के लिए विभिन्न दवाइयों का बच्चों और बड़ों पर असर जानना भी ज़रूरी है।



Click it and Unblock the Notifications
