Latest Updates
-
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स
कैसे छुड़ाएं बच्चें की Porn देखने की लत..?
इस आर्टिकल में हम आपको बता रहे है कि किस तरह आप अपने बच्चे को इस समस्या के बारे में समझने और सेक्स के प्रति एक हेल्दी नज़रिया विकसित करने में मदद कर सकते हैं।
आपका बच्चा पॉर्न देखता है यह बात किसी भी पैरेंट्स के लिए किसी झटके से कम नहीं होगी। आपको यह समझना होगा कि आपका बच्चा का सेक्स के प्रति उत्सुक होना, पॉर्न देखना या पढ़ना एक साधारण बात है। हर उम्र में सेक्स को लेकर जिज्ञासा बढ़ती है। लेकिन अगर वक्त पर बच्चों को की जिज्ञासा को समझकर उसे एक सही दिशा दी जाएं तो ऐसे में बच्चों को पोर्न देखने की आदत से बचाया जा सकता है।
पॉर्न साइट्स में सेक्स को लेकर एक नकारात्मक तस्वीर पेश की जाती हैं। माता-पिता के तौर पर आपके बच्चे के पॉर्न देखने पर आपका गुस्सा जायज़ है।
इस आर्टिकल में हम आपको बता रहे है कि किस तरह आप अपने बच्चे को इस समस्या के बारे में समझने और सेक्स के प्रति एक हेल्दी नज़रिया विकसित करने में मदद कर सकते हैं। इस तरह अपने बच्चों को बाल यौन शोषण के प्रति भी जागरुक कर सकते हैं।

बच्चें की मानसिकता समझे फिर बात करें
हो सकता है, कि आपके बच्चें ने पोर्न को अलग ही तरह से परिभाषित कर दिया हो, उसके लिए पोर्न का मतलब एक ऐसी चीज हो जो अकेले में छुपके से देखी जाती हो। और इसके बारे में उसे अधिकांश जानकारी और विचार अपने दोस्तों से ही मिल रहे हैं। इसलिए जब अपने बच्चे से इस बारे में बात करें, तो आपको उसके दिमाग को समझना होगा। आपको समझाना होगा कि सेक्स की इच्छा और उत्सुकता एक सामान्य बात है, लेकिन इसका ज़रिया पोर्न फ़िल्में नहीं हैं। अगर आप अपने बच्चे को शर्मिंदा करेंगे, तो हो सकता है कि वह आपसे बात करना ही बंद कर दे।

सकारात्मक तरीके से बात करें-
पोर्न में प्रेम या एक हेल्दी रिश्ते के बारे में नहीं बताया जाता, और आपको यही चीज़ उसे समझानी है। उसे बताएं कि पोर्न ग़लत क्यों है, क्यों वहां नहीं दर्शाया जाता कि दो लोगों के बीच इंटीमेसी या आत्मीयता को बढ़ाने के लिए सेक्स की मदद ली जाती है, क्यों वहां अविश्वनीय स्थितियां दर्शायी जाती हैं। अगर आप अपने बच्चे की मदद करेंगे तो वह हेल्दी सेक्स के बारे में एक बेहतर दृष्टिकोण बना पाएगा। इस तरह वह पोर्न के अश्लील रूप के बुरे प्रभावों से बच सकेगा और अधिक सावधानीभरा व्यवहार करेगा।

सही जानकारी दे पोर्न के बारे में
पोर्न फ़िल्मों में सेक्स को हिंसक और स्पष्ट रुप दिखाया जाता है, अपने बच्चे को समझाएं कि वह पोर्न वेबसाइट पर सेक्स का जो रुप देखता है, असली सेक्स वैसा नहीं है। पोर्न में कुछ लोग एक्टिंग करते हैं, जिसके लिए उन्हें पैसे मिलते हैं। वह केवल सेक्स की प्रक्रिया दर्शाते हैं। जबकि असलियत में सेक्स बहुत अलग है।

बच्चों की जिज्ञासाएं समझे
सेक्स के बारे में बात करना और बच्चों की जिज्ञासा को समझना आसान नहीं हैं, इसलिए बच्चों को समझाएं कि सेक्स और पोर्न में क्या अंतर है। सेक्स एक नेचुरल प्रोसेस है और वो कितना नैसर्गिक है। ऐसी स्थितियों को सम्भालना काफी मुश्किल होता है, और हो सकता है कि यह आपके बच्चे को अच्छा भी न लगे या वो इसे सकारात्मक तरीके से न ले सके।



Click it and Unblock the Notifications