Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
क्या बच्चों को सर्दियों में केला खिलाना सही है?
सर्दियों के साथ ही खांसी, जुकाम, बुखार जैसी बीमारियों की भी शुरुआत हो गई है। बच्चे इन बीमारियों का शिकार जल्दी होते हैं क्यों कि वे स्कूल में और बाहर खेलते हैं। युवा बच्चों की रोग-प्रतिरोधक क्षमता कम होती है। इसलिए ज़रूरी है कि बच्चों की डाइट में इम्यूनिटी बढ़ाने वाली चीजें ज़रूर दें। कई महिलाओं का मानना है कि सर्दियों में बच्चों को केला खिलाने से सर्दी जुकाम जल्दी लगती है।
इस बात पर एक कई मिथक हैं कि सर्दियों में बच्चों को खाने के लिए क्या दें और क्या नहीं। लेकिन जब तक कोई प्रमाण ना हो तब तक वे केवल मिथक ही हैं, इसलिए तथ्य को समझें और तभी इनको मानें। सर्दी और खांसी वायरल इन्फेक्शन है इसलिए केले सामान्य सर्दी और खांसी पैदा नहीं कर सकते हैं।
बच्चों को केला खिलाने में कोई समस्या नहीं है इसलिए इन्हें बेझिझक सर्दियों में बच्चों को दे सकते हैं। यदि आपका बच्चा पहले से ही सर्दी और खांसी से पीड़ित है तो केला खिलाने की सलाह नहीं दी जाती है क्यों कि इससे बलगम या कफ के संपर्क में आने से जलन पैदा हो सकती है।

केला एक ऐसा फल है जो सभी जगह उपलब्ध है और बच्चों के लिए कई तरह से फायदेमंद है। चूंकि बच्चे दौड़ते रहते हैं, इसलिए उनकी एनर्जी जल्दी खत्म होती है। केले में कार्बोहाइड्रेट और शुगर की मात्रा होती है इसलिए यह बच्चे को तुरंत एनर्जी प्रदान करता है। केले में फाइबर की अधिकता होती है और यह पचने में आसान है। सर्दियों में बच्चों को गैस की समस्या ज़्यादा होती है, ऐसे में इससे बचने के लिए बच्चे को रोज़ाना एक केला खिलाने की सलाह दी जाती है। केला कब्ज से भी राहत देता है।
यदि बच्चे को पेशाब में जलन है तो रोज एक केला खाने से यह समस्या ठीक हो सकती है। केले में विटामिन बी 6 प्रचूर मात्रा में होता है और यह हड्डियों के लिए लाभकारी है, साथ ही यह सूजन को भी करता है। केले में मौजूद मिनरल तत्व इम्यूनिटी बढ़ाते हैं और बच्चे को रोज़ एक केला मथकर देना उसके स्वास्थ्य को कोई नुकसान नहीं पहुंचाएगा। यह बुखार में भी फायदेमंद है।



Click it and Unblock the Notifications
