Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
क्या करें जब आपका 4 से 6 साल का बच्चा चीजें चुराना शुरू कर दे?
यदि आपका बच्चा चीजें चुराना शुरू करता है, या अनजाने में अपने दोस्त के खिलौने घर लाने लगता है, तो आपको ध्यान देने की ज़रूरत है और साथ ही आपको बच्चे को समझाना होगा कि वह झूँठ नहीं बोले।
यह एक साधारण सी बात हो सकती है कि आपका बच्चा किसी और का खिलौना घर ले आए। उसे नहीं पता कि चोरी क्या है और इसमें गलत क्या है?
उनके लिए ये सब ऐसे है जैसे जो चाहा वो ले लिया। चाइल्ड साइक्लोजिस्ट शुचि डालवी कहती हैं कि 'बच्चों का आत्म नियंत्रण नहीं होता है, जो कि एक सीखा जाने वाला व्यवहार है’।
'यदि आपका बच्चा चीजें चुराना शुरू करता है, या अनजाने में अपने दोस्त के खिलौने घर लाने लगता है, तो आपको ध्यान देने की ज़रूरत है और साथ ही आपको बच्चे को समझाना होगा कि वह झूँठ नहीं बोले। वे इस समस्या को समझने का तरीका भी बताती है जिनसे आप जान सकते हैं कि बच्चा चोरी कर रहा है।

उन्हें आत्म-नियंत्रण समझाएँ: जैसा कहा जाता है कि बच्चों में आत्म-नियंत्रण नहीं होता है और पेरेंट्स इसे और ज़्यादा बढ़ावा देते हैं। हम बच्चे को ढेरों खिलौने ला देते हैं, दुनियाभर की चोकलेट्स ला देते हैं और उसकी हर मांग पूरी कर देते हैं। पर हम उसे एक चीज नहीं देते वो है पसंद।
यदि आप चाहते हैं कि आपका बच्चा आत्म-नियंत्रण सीखे तो उसके चीजें चुनने दें। टोय स्टोर से एक खिलौना लेना, पूरे सप्ताह में केवल एक कैंडी लेना –उन्हें अपनी पसंद चुनने दें और आत्म नियंत्रण करने दें कि खिलौने से भरी दुकान में सारे खिलौने लेने के बजाय एक खिलौना चुन ले।
मूल्य और नैतिकता उसके जीवन का हिस्सा बनें: यदि आपने अच्छे व्यवहार और ईमानदारी का उदाहरण तय कर रखा है, तो आपके बच्चे को समझाना आसान होगा। उन्हें उनके बुरे व्यवहार पर शर्मिंदा करने के बजाय, उनके अच्छे कामों की प्रशंसा करें, उन्हें समझाएँ ताकि वो हर समय सकारात्मक व्यवहार करें। बचपन में सीखी हुई बातें जीवन भर याद रहती हैं।
उन्हें विश्वास का महत्व समझाएँ: यदि आपके बच्चे को चुराने की आदत है, तो उन्हें बताएं कि जब भी वे ऐसा करते हैं तो किसी का विश्वास खोते हैं। खेल-खेल में उन्हें सिखाएँ कि वे अपनी गलत इच्छा को दबाकर विश्वास कमा सकते हैं। कई बार, बच्चे को सिर्फ यह बताना कि चोरी बुरी आदत है, काम नहीं करता। आपको समस्या की जड़ तक जाकर उसे उसके तरीके से समझाना होगा ताकि उसमें बदलाव हो।
उसके चोरी के पैटर्न को समझें: क्या स्कूल में या घर में आपके बच्चे की चोरी की आदत किसी और चीज से जुड़ी हुई है? यदि आप ऐसा कोई पैटर्न देखते हैं तो किसी विशेषज्ञ से सलाह लें कि बच्चे में कैसे सुधार करें। ऐसे मामले में बच्चे को ज़्यादा डाटने फटकारने से कुछ नहीं होगा। समझ से काम लें।



Click it and Unblock the Notifications
