Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
क्या आप अपने बच्चे के खाने में लहसुन डाल रही हैं?

बच्चों के स्वास्थ्य की बात आती है तो कई माता-पिता एंटीबायोटिक्स की मदद ना लेकर घरेलू उपचार करने पर ज़्यादा विश्वास रखते हैं। माता-पिता होने के नाते आपने भी कई बार अपने बड़ों से लहसुन के फायदे और खाने में इसके इस्तेमाल की चर्चा सुनी होगी। खासतौर से तब जब आपका बच्चा सर्दी ज़ुकाम से परेशान हो या उसे सांस लेने में किसी प्रकार की समस्या हो रही हो। ऐसे समय में आप बच्चे के खाने में लहसुन की मात्रा बढ़ा दें और उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाएं।

औषधीय जड़ी-बूटी की तरह लहसुन का इस्तेमाल
कई दशकों से लहसुन को औषधीय जड़ी-बूटी माना गया है। लहसुन की खेती 3000 साल पहले भी होती थी और यह अपने अलग स्वाद और तेज़ गंध के लिए मशहूर है। लहसुन में मौजूद एल्लीसिन कंपाउंड इसे औषधीय होने का दर्जा दिलाती है। लहसुन के कई स्वास्थ्य संबंधी फायदे हैं और यह आपके बच्चे के खाने में ज़रूर मौजूद होना चाहिए। बच्चों के लिए ही नहीं लहसुन बड़ों के लिए भी उतना ही फायदेमंद साबित होता है।
बच्चों के लिए लहसुन का महत्व:
उच्चरक्तचाप का इलाज करता है: आस पास के तनाव से आपके बच्चे पर भी असर पड़ सकता है। बच्चों में हाई ब्लड प्रेशर आजकल काफी आम बात है, और आप माँ-बाप होने के नाते लहसुन को उनके खाने में शामिल कर उनकी मदद कर सकते हैं। लहसुन में मौजूद "एल्लीसिन", उच्चरक्तचाप को नियंत्रण में रखता है और उनकी रक्त धमनियों को आराम देता है। बच्चों में थ्रोम्बोसिस का भी काफी कारगर इलाज है लहसुन क्यूंकि इससे प्लेटलेट्स का जमाव नहीं होता।
आंत सम्बन्धी समस्या से निजात दिलाता है: कई बार आप इस बात का ध्यान नहीं रख पाते कि आपका बच्चा क्या क्या खा रहा है, जिससे उन्हें पेट में इन्फेक्शन होने का ख़तरा रहता है। अगर आपके बच्चे को डीसेंट्री, डायरिया या कोलाइटिस है तो उन्हें खाने में किसी प्रकार से लहसुन ज़रूर दें। लहसुन आंत में मौजूद बैक्टीरिया का नाश करता है। इसे खाने से आंत में मौजूद अच्छे बैक्टीरिया को नुकसान नहीं पहुंचता, जो एंटीबायोटिक्स पहुंचा सकते हैं। लहसुन को अपने बच्चे के खाने में शामिल करने का सबसे सही उपाय है लहसुन का जूस। इससे आपका बच्चा खतरनाक आंत के कीड़ों से भी बच जाएगा।

कान के दर्द से निजात दिलाता है: बच्चों को कई बार कान के दर्द से परेशान देखा गया है और लहसुन में एंटीबायोटिक गुण होते हैं जो दर्द में राहत दिलाता है। इसमें एंटी फंगल और एंटी वायरल गुण भी होते हैं जिससे आपके बच्चे के कान का दर्द जड़ से मिट जाता है। आप ओलिव आयल में लहसुन का तेल मिलाकर इस मिश्रण से अपने बच्चे के कान का दर्द ठीक कर सकते हैं। यह दर्द में तुरंत आराम दिलाता है।
सांस की समस्या का समाधान: बच्चों में सर्दी ज़ुकाम आम बात है। घरेलू उपचार के तौर पर कच्चे लहसुन का इस्तेमाल सर्दी ज़ुकाम को ठीक करने में सदियों से किया जाता रहा है। ऐसा कहते हैं कि जैसे ही आपको बच्चे में सर्दी ज़ुकाम के लक्षण दिखने लगें तो उन्हें दो ताज़े लहसुन थोड़ा चूरा बना कर दे दें। इससे काफी आराम मिलेगा और आपका बच्चा राहत महसूस करेगा।

आँखों के इन्फेक्शन का इलाज: बच्चे आँखों के इन्फेक्शन से काफी परेशान होते हैं क्योंकि वह खेलते हैं और कई कीटाणुओं का शिकार होते हैं। सूजन, आँखों की लाली और आँखों के इन्फेक्शन में लहसुन से फायदा मिल सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि लहसुन में विटामिन सी, सेलेनियम और क्वेरसेटिन जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। हालांकि, ऐसा करने से पहले अपने फिजिशियन से सलाह ज़रूर लें।
त्वचा के रैशेस से छुटकारा दिलाता है: लहसुन को त्वचा को क्लीन करने में इस्तेमाल में लाया जा सकता है। इसमें एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जिससे आपके बच्चे को रैशेस नहीं होंगे।

अस्थमा का उपचार करता है: आजकल कई बच्चे अस्थमा का शिकार हैं। लहसुन को उबाल कर लेने से अस्थमा में राहत मिलती है। आप अपने बच्चे को रोज़ रात को सोने से पहले दूध के साथ तीन उबले लहसुन की कलियाँ दें। इससे उसे अस्थमा अटैक नहीं पड़ेंगे।
पाचन तंत्र ठीक रखता है: अगर आपका बच्चा रोज़ खाने में लहसुन खाता है तो उसका पाचन तंत्र हमेशा ठीक रहेगा। लहसुन से छोटी और बड़ी आंत दोनों ही सुचारु ढंग से काम करते हैं। अगर सही मात्रा में लहसुन का सेवन किया जाए तो गैस्ट्रिक कैनाल के सूजन से भी राहत मिल सकती है।

चोट को ठीक करता है: लहसुन में एंटी माइक्रोबियल क्षमता होती है जिससे बच्चों की चोट आसानी से ठीक हो जाती है। अगर चोट को नज़रअंदाज़ कर दिया जाए तो वो बड़े ज़ख्म का रूप भी ले सकता है। चोट पर मौजूद खतरनाक माइक्रोब्स को लहसुन का जूस लगाकर भी ख़त्म किया जा सकता है।
ऐसा संभव है कि आपके बच्चे को लहसुन का स्वाद और गंध पसंद ना आये, पर इसके कई स्वास्थ्य लाभ हैं इसलिए आप इसे अपने बच्चे के खाने में ज़रूर उपयोग करना चाहेंगी। इसका उपयोग इतनी मात्रा में करें कि खाना भी स्वादिष्ट बने और स्वास्थ्य लाभ भी हो जाए।



Click it and Unblock the Notifications
