Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
बच्चे अगर कर देते हैं बिस्तर गीला तो करें ये उपाय

अक्सर मां-बाप इस बात को लेकर थोड़ा चिंतित दिखाई देते हैं कि उनका बच्चा रात मे सोते वक्त पेशाब कर देता है। अगर बच्चा थोड़ा बड़ा हो जाए और फिर भी बिस्तर पर पेशाब करे तो यह थोड़ी सोंचने वाली बात है। हांलाकि आप चाहें तो इसे कई तरीकों से रोक सकती हैं।
जैसे, उसे रात में 1-2 बजे के लगभग धीरे से जगा कर बाथरूम ले जाइये, जहाँ उसे पेशाब करने के लिए फुसलाइए या प्रेरित कीजिए। बच्चे को आदत डालिए की वह सोने से पहले पेशाब जरूर करे। इसी के साथ रात में 8 बजे के बाद उसे पानी कम पीने को दें।
अगर बच्चा कभी जल्दी सो जाये तो उसे गोद में उठाकर शौचालय ले जाएँ। जिस कमरे में बच्चा सोता है, उस कमरे में रात्रि में मंद लाइट जलाकर रखें, जिससे बच्चा रात्रि में खुद अकेले जाकर बाथरूम में मूत्र का त्याग कर सके।

6 साल से बड़े उम्र के बच्चे अगर बिस्तर गीला करें तो उसका कारण जानना बेहद जरुरी है। बड़े बच्चों का बिस्तर पे पेशाब करना किसी बीमारी का संकेत भी हो सकता है। एक अध्यन के अनुसार, 70 प्रतिशत बच्चे जिनमे पेशाब करने की समस्या पाई जाती है यह भी पाया गया की उनके माँ या बाप भी बचपन में बिस्तर पे पेशाब करते थे।
DNA में मौजूद chromosome के द्वारा यह शारीरिक गुण माँ या बाप से बच्चे में आता है। अगर आप अपने बच्चे की बिस्तर पर पेशाब करने की आदत से परेशान हैं तो ऐसे में हम आपको कुछ टिप्स बताएंगे जिससे आप अपने बच्चे को बिस्तर पर पेशाब करने से रोक सकते हैं।
बिस्तर में पेशाब करने का घरेलू इलाज

छुहारा
अगर आपका बच्चा बिस्तर गीला करता है तो उसे रात को सोने से पहले 2-3 छुहारे खिलाएं। साथ ही यह भी ध्यान रखें कि शाम होने के बाद उन्हें तरल पदार्थ न पिलाएं तथा भोजन में आलू का हलवा बनाकर खिलाएं। इस उपचार से यह समस्या समाप्त हो जाएगी।

तिल और गुड़
तिल और गुड़ को साथ मिला कर उसका मिश्रण बना लें। इसे खिलाने से बच्चे का बिस्तर पे पिशाब करने का रोग ख़तम हो जायेगा। तिल और गुड़ के इस मिश्रण में अजवायन का चूर्ण मिलकर बच्चे को खिलने से और भी कई शारीरिक फायदे पहुँचते हैं।

दूध और शहद
1 कप ठंडा दूध लें और उसमें 1 चम्मच शहद मिला लें। इस चीज को सुबह शाम बच्चे को कम से कम 40 दिनों तक पिलाए। इसके दूध के साथ अपने बच्चे को तिल-गुड़ का एक लड्डू रोज सुबह खाने को दीजिये। लड्डू के सेवन से कोई नुकसान नहीं होता।

अखरोट और किशमिश
बच्चों को प्रतिदिन दो अखरोट व 10-12 किशमिश के दाने 15-20 दिनों तक खिलाएं। उनकी बिस्तर में पेशाब करने की आदत दूर हो जाएगी। व दो ग्राम पिसी हुई मिश्री मिलाकर एक चम्मच मात्रा की फंकी बच्चे को दें। इसके ऊपर से शीतल जल पिलाएं इससे बिस्तर में पेशाब करने का रोग दूर हो जाएगा।

आंवला
एक ग्राम पिसा हुआ आंवला, एक ग्राम पिसा हुआ काला जीरा व दो ग्राम पीसी हुई मिश्री मिलाकर एक चम्मच मात्रा कि फंकी बच्चे को दें। इसके ऊपर से शीतल जल पिलाएं| इससे बिस्टर में पेशाब करने का रोग दूर हो जायेग। 50 ग्राम सूखा आंवला व 50 ग्राम काला जीरा को कूट - पीसकर 300 ग्राम शुद्ध शहद में मिला लें। इसमें से छह ग्राम सुबह-शाम बच्चों को चटाएं।
शाम को पानी कम पिलाएं
अगर आप पानी की खुराख पर दें ध्यान- बच्चे को सुलाने से पहले उसे पानी ना पिलाएं, इससे वह पूरी रात बिना उठे सोएगा और सीधे दिन में ही उठेगा।



Click it and Unblock the Notifications
