Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
वयस्क की तुलना में बच्चों को कितनी प्रोटीन की आवश्यकता होती है?
बच्चों की सेहत को लेकर मां-बाप की सबसे बड़ी चिंता यही होती है कि उनके आहार में प्रोटीन को किस तरह से शामिल किया जाए। हमें भी नहीं पता होता कि बच्चे के विकास के लिए उसे कितनी मात्रा में प्रोटीन की जरूरत होती है।
शायद, हम प्रोटीन को लेकर कुछ ज्यादा ही चिंता करते हैं। इस पोस्ट के ज़रिए हम आपको बताते हैं कि आखिर प्रोटीन को लेकर हम इतना ज्यादा परेशान क्यों रहजे हैं।

क्या बच्चों के लिए प्रोटीन जरूरी है ?
जी हां, बच्चों के लिए प्रोटीन बहुत जरूरी होता है। प्रोटीन हमारे शरीर का संरचनात्मक ब्लॉक होता है। कुछ प्रोटीन एंजाइम्स, एंटीबॉडीज़ और हार्मोंस की तरह भी काम करते हैं। पर्याटप्त मात्रा में प्रोटीन लेने से बच्चों को बढ़ने, विकास और इम्युनिटी बढ़ाने में मदद मिलती है।
बच्चों को कितने प्रोटीन की जरूरत है ?
7 -12 महीने - 11 ग्राम
1 - 3 साल - 13 ग्राम
4 - 8 साल - 19 ग्राम
9 - 13 साल - 34 ग्राम
14 - 18 साल - लड़कों को 52 ग्राम और लड़कियों को 46 ग्राम
लेकिन क्या हमें प्रोटीन को लेकर चिंता करने की जरूरत है
आजकल हम बच्चों को प्रोटीन के नाम पर प्रोटीन शेक थमा देते हैं लेकिन आपको बता दें कि पहले के समय में बच्चों के हर बार के खाने में प्रोटीन शामिल होता था।
शोधकर्ताओं ने भी माता-पिता को इस बात की चेतावनी दी है कि बच्चों को डेयरी स्रोत और अन्य तरह से बहुत ज्यादा मात्रा में प्रोटीन देने से उनमें आगे चलकर ओबेसिटी का खतरा बहुत ज्यादा बढ़ सकता है।
विकसित देशों में अधिकतर बच्चों को पर्याप्त प्रोटीन मिलता है। बहुत कम ही ऐसे बच्चे होंगें जिन्हें जरूरत के मुताबिक प्रोटीन नहीं मिल पा रहा है। ये बच्चे वो हो सकते हैं जो वेगन डाइट लेते हों और अपने खाने में प्रोटीन नौ प्लांट चीज़ें खाते हैं।
प्रोटीन के बारे में कुछ खास बातें
12 महीने तक के बच्चे को मां के दूध से जरूरी प्रोटीन मिल जाता है।
एक दिन में दो बार डेयरी प्रॉडक्ट देने से 8 साल तक के बच्चे की प्रोटीन की जरूरत पूरी हो जाती है। अगर आपका बच्चा दूध, चीज़ या योगर्ट दिन में कई बार लेता है तो इसका मतलब है कि उसकी प्रोटीन की जरूरत पूरी हो रही है।
स्टार्चयुक्त फूड में भी प्रोटीन होता है। आधा कप पके हुए स्पैगेटी में 4 ग्राम प्रोटीन होता है। एक स्लाइस ब्रेड में 2 ग्राम प्रोटीन होता है। आधा कप चावल में 2 ग्राम प्रोटीन होता है। टॉडलर को 13 ग्राम प्रोटीन की जरूरत होती है और ये उसे दिन में चिकन की एक बाइट या हफ्ते में सिंगल बीन खाने से मिल सकता है।
बच्चों को संतुलित आहार देना भी बहुत जरूरी है। लेकिन इसका ये मतलब नहीं है कि आप बस प्रोटीन की ही चिंता करते रहें।
रिसर्च में सामने आया है कि पिकी इटर्स को भी पर्याप्त मैक्रोन्यूट्रिएंट्स (कार्ब, फैट और प्रोटीन) मिल जाता है। वहीं दूसरी ओर, ओमेगा 3 फैट, विटामिन डी और फाइबर भी कुछ बच्चों के लिए जरूरी होता है।
कैसे बच्चों को पर्याप्त प्रोटीन दें
बच्चों को तीन बार संतुलित आहार और एक या दो बार दिन में स्नैक्स परोसें।
हर बार के आहार में 3-4 फूड ग्रुप लें। फल, सब्जियां, अनाज, प्रोटीन और डेयरी आदि से खाने की चीज़ें चुनें।
8 साल से कम उम्र के बच्चों को दिन में सिर्फ दो बार ही डेयरी प्रॉडक्ट्स दें और इससे अधिक उम्र के बच्चों को 3 बार।



Click it and Unblock the Notifications
