Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
टफ शेड्यूल को वर्किंग मॉम यूं बना सकती है आसान

एक स्त्री होने के नाते आप पर घर की ढेर सारी ज़िम्मेदारियां होती हैं, घर सँभालने से लेकर बच्चों की देखभाल करना, दिन भर में ऐसे कई छोटे बड़े काम आपको करने पड़ते होंगे। ऐसे में अगर आप ऑफिस जाने वाली महिलाओं में से एक हैं तो फिर चीज़ें आपके लिए थोड़ी और मुश्किल हो जाती हैं। हर दिन आपके लिए बेहद चुनौतीपूर्ण रहता है। सुबह समय पर दफ्तर पहुँचना, उससे पहले घर के सभी काम निपटाना, बच्चे की स्कूल की तैयारी आदि ऐसे कई काम होते हैं, जिन्हें आप टाल नहीं सकती हैं। ज़ाहिर सी बात है सुबह सुबह आपको काफी जल्दबाज़ी रहती होगी।
अकसर काम करने वाली माताओं को अपनी दिनचर्या व्यवस्थित करने में कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ख़ास तौर पर तब जब माता पिता दोनों ही काम पर बाहर जाने वाले हो, सुबह सुबह उन्हें ज़्यादा जल्दबाज़ी होती है क्योंकि उन्हें अपने काम पर भी समय से पहुंचना होता है और अपने बच्चे के लिए पहले से ही दिन भर की सारी तैयारियां करनी पड़ती है।

अगर आपका बच्चा स्कूल जाता है तो फिर हर सुबह आपके लिए किसी तूफान से काम नहीं होती होगी। ऐसे में दिन भर की प्लानिंग पहले से करना आपके लिए आसान नहीं होता होगा। खैर आपकी इस समस्या से निपटने के लिए हमारे पास कुछ आसान तरीके हैं जो आपकी हर सुबह को बेहतरीन बना सकता हैं। बस आपको ज़रुरत है थोड़ा सा समय देने की और चीज़ों को सही तरीके से व्यवस्थित करने की। तो चलिए जानते हैं कैसे बनाएं अपनी हर सुबह खुशनुमा और आसान।
पूरे हफ्ते के लिए कपड़े पहले ही चुन लें
सबसे पहले आप अपने पूरे हफ्ते के लिए कपडे पहले ही चुन लें यानी आप किस दिन क्या पहनेंगी यह पहले से ही तय कर लें। ऐसा सिर्फ अपने लिए ही नहीं बल्कि अपने पति और बच्चे के लिए भी करें। ऐसे में हर रोज़ आपका समय यह सोचने में बर्बाद नहीं होगा कि आज क्या पहन कर निकला जाये। सप्ताह के शुरुआत में ही आप अपने और अपने परिवार के कपड़ों का चुनाव कर लें।
नाश्ते में क्या बनाए क्या नहीं
कपड़ों के बाद दूसरी बड़ी समस्या जो हर रोज़ एक स्त्री के सामने आकर खड़ी हो जाती है वह है नाश्ते में क्या बनेगा। अगर आप अपना ज़्यादा वक़्त इस बात पर बर्बाद नहीं करना चाहती हैं तो बेहतर होगा आप एक रात पहले ही सोच लें कि कल सुबह आपको नाश्ते में क्या बनाना है। साथ ही अन्य तैयारियां भी कर लें जैसे सब्ज़ी काटना आदि। इससे सुबह आपके पास तैयार होने या फिर दूसरे कामों के लिए थोड़ा समय बच जाएगा।
दोपहर का खाना
यदि आप सुबह के नाश्ते के अलावा दोपहर का खाना भी बनाने की प्लानिंग कर रही हैं तो ऐसे में बेहतर होगा कि आप नाश्ता हल्का ही रखें जैसे ओटमील और कॉर्नफ़्लेक्स अच्छे विकल्प हैं। इससे आपको दोपहर का खाना बनाने का पर्याप्त समय मिल जाएगा और आप जल्दबाज़ी से भी बच जाएंगी।
जब आप खुद तैयार हों
अगर हर रोज़ पति पत्नी मिल बांटकर सारे काम करें तो आपकी हर सुबह तो वैसे ही बहुत आसान हो जाएगी। जब आप रसोई में अपने कामों में व्यस्त हो या फिर ऑफिस जाने के लिए तैयार हो रही हों तब यदि आपके पति बच्चे को स्कूल जाने के लिए तैयार कर दें या फिर अन्य छोटे छोटे कामों को निपटाने में आपकी मदद कर दें तो आपकी सुबह काम तनावपूर्ण हो जाएगी और आपको जल्दबाज़ी भी नहीं होगी।
याद रखिए अगर आप अपने दिन को सही तरीके से व्यवस्थित नहीं करेंगे तो ऐसे में आप शारीरिक और मानसिक दोनों रूप से थका हुआ महसूस करेंगे, मुमकिन है इसका बुरा प्रभाव आपके काम पर भी पड़े। इसलिए बेहतर यही होगा कि पति पत्नी दोनों मिलकर एक दूसरे की मदद करें और अपना हर दिन आसान बनाएं।



Click it and Unblock the Notifications
