Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम
बच्चे के बर्थडे को बनाना चाहते हैं स्पेशल तो ट्राई करें ये शानदार टिप्स
हर साल बच्चों के लिए उनका जन्मदिन बहुत खास और मज़ेदार होता है क्योंकि इस दिन उन्हें तोहफे तो मिलते ही हैं साथ ही किसी से डांट भी नहीं पड़ती है। लेकिन माता-पिता के लिए ये दिन बहुत महंगा और तनावपूर्ण बन जाता है, खासतौर पर तब जब आपके एक या दो से ज़्यादा बच्चे होते हैं।
उनके हर जन्मदिन की पार्टी पर कुछ अलग ट्राई करना और फिर उससे उन्हें संतुष्ट कर पाना बहुत मुश्किल काम है। हर बार पैरेंट्स अपने बच्चे के जन्मदिन के लिए कुछ अलग और अनोखा करने की सोचते हैं। बच्चे की बर्थडे पार्टी को प्लान करते समय आपको अपने बच्चे की पसंद और नापसंद का भी पूरा ध्यान रखना चाहिए।

इससे आपके बच्चे को पार्टी में मज़ा आता है और वो पूरी तरह से एंजॉय कर पाता है। कई बार वो ऐसी चीज़ें भी मांग सकता है जो हमें लगता है कि ज़्यादा ज़रूरी नहीं है। लेकिन आपको अपने बच्चे की बर्थडे पार्टी के लिए अपने नहीं बल्कि उसके तरीके से सोचना और प्लान करना चाहिए।
वही पुराने तरीके से बर्थडे पार्टी देना बच्चों और मेहमानों दोनों के लिए ही बोरिंग रहता है। ऐसे में आपको कुछ ऐसा करना चाहिए जो बच्चों और मेहमानों दोनों को अच्छा लगे।
आज हम आपको कुछ ऐसे अलग और खास तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनसे आप अपने बच्चे का जन्मदिन मना सकते हैं। तो चलिए एक नज़र डालते हैं इन बर्थडे आइडियाज़ पर।
थीम पार्टी
अगर आप भी इस असमंजस में हैं कि इस बार अपने बच्चे का बर्थडे कौन से नए और अनोखे तरीके से मनाएं तो आप ये ट्राई कर सकते हैं। बच्चे के जन्मदिन के लिए थीम पार्टी बढ़िया आइडिया है। आप अपने बच्चे की पसंद का कोई भी पसंदीदा कार्टून कैरेक्टर चुनें या फिर गुब्बारों, फूलों या रेनबो जैसे आसान आइडिया भी आप अपना सकते हैं।
कैंपिंग पर जा सकते हैं
ऐसा ज़रूरी नहीं है कि जन्मदिन को पार्टी का आयोजन करके ही मनाया जाए। आप अपने बच्चे को खुश करने के लिए कुछ अलग और थ्रिलर भी कर सकते हैं। परिवार के साथ आप अपने बच्चे को किसी पसंदीदा जगह पर घूमाने जा सकते हैं। ये बच्चे का जन्मदिन मनाने का बेहतरीन तरीका है। आप ऐसी जगह जाने की योजना भी बना सकते हैं जहां आपके बच्चे को नयी नयी चीज़ें देखने और समझने का मौका मिलेगा।
जगह बदल दें
क्या आपने कभी सोचा है कि आप अनाथाश्रम या किसी रिेहैबिलिटेशन सेंटर या फिर वृद्धाश्रम में भी जाकर अपने बच्चे का जन्मदिन मना सकते हैं। एक बार तो आप ये ट्राई कर सकते हैं। इसमें आपको पार्टी से ज़्यादा मज़ा आएगा। आप इन जगहों पर जाकर उन लोगों को अपनी खुशी का हिस्सा बना सकते हैं जिन्हें किसी पार्टी या सेलिब्रेशन में जाने का मौका नहीं मिल पाता है। इससे आपके बच्चे को भी खुशी मिलेगी।
ट्री प्लांटिंग पार्टी
बच्चे का जन्मदिन मनाने का एक और खास तरीका है कि आप ट्री प्लांटिंग पार्टी अरेंज करें। अपने बच्चे और उसके दोस्तों को बाहर ले जाएं और किसी ठीक जगह पर पौधे लगवाएं। आप मेहमानों को बीज या पौधे रिटर्न गिफ्ट में भी दे सकते हैं। इससे हर साल आपके बच्चे के जन्मदिन पर इन पौधों का भी जन्मदिन मन जाएगा।
ट्रेडिशनल तरीका अपनाएं
अगर आप पार्टी पर समय और पैसा बर्बाद नहीं करना चाहते हैं तो पारंपरिक तरीके से भी अपने बच्चे के जन्मदिन को मना सकते हैं। अपने धर्म और रीति-रिवाज़ के अनुसार घर पर पूजा-अर्चना का आयोजन करें। इससे आपका बच्चा भी धार्मिक रीतियों को सीख पाएगा। बच्चे का जन्मदिन मनाने का ये बढ़िया तरीका है।
मेहमानों के लिए तोहफे
अपने मेहमानों को तोहफे देना भी अच्छा आइडिया है। बच्चों के जन्मदिन पर ऐसा करना और भी अच्छा रहता है। अपने बच्चों के दोस्तों को आप कुछ खिलौने या पज़ल्स दे सकते हैं जो उनकी उम्र के हिसाब से हों।
आप इन आइडियाज़ को अपना कर अपने बच्चे का जन्मदिन अनोखे और कुछ अलग तरीके से मना सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
