Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
सर्दी के मौसम में बच्चों की डाइट में शामिल करें गाजर का जूस, जानिए इसके फायदे

अक्सर न्यू पेरेंट्स के मन में अपने बच्चों के हेल्थ को लेकर चिंता बनी रहती है। जब भी उन्हें पौष्टिक आहार देने की बात आती है, तो पेरेंट्स अपने बच्चों को खिचड़ी, दलिया, सलाद उनकी डाइट में शामिल करते हैं। लेकिन बच्चों को हेल्दी चीजें खिलाना बहुत मुश्किल होता है। उन्हें फ्रूट्स, सलाद खिलाना किसी कसरत से कम नहीं होता है। लेकिन बच्चों को सब्जी या सलाद के रूप में पौष्टिक आहार देने के लिए आप अन्य तरीके भी अपना सकते हैं। बच्चों को सोलिड फूड्स देने की जगह आप उन्हें लिक्विड डाइट भी दें सकते हैं। खासकर सर्दी के मौसम में बच्चों को हेल्दी रखने के लिए गाजर सबसे अच्छा ऑप्शन होता है। गाजर में मौजूद कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, आयरन, कैल्शियम, फैट, प्रोटीन जैसे पोषक तत्व बच्चों के हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होता है। गाजर बच्चों के फिजिकल के साथ मेंटल हेल्थ के लिए भी लाभकारी है। तो आइए जानते हैं बच्चों के लिए गाजर के जूस के क्या फायदे हैं।
बच्चों के लिए गाजर जूस के फायदे
1. इम्यूनिटी बूस्टर
विंटर में छोटे बच्चें अक्सर सर्दी, जुकाम, खांसी जैसी समस्याओं से घिरे रहते हैं। जिसका सबसे बड़ा कारण बच्चों में इम्यूनिटी की कमी है। ऐसे में आप बच्चों की इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए उनकी डाइट में गाजर का जूस शामिल करें। बच्चों के लिए गाजार का जूस इम्यूनिटी बूस्टर के रूप में काम करने का सबसे अच्छा विक्लप है।
2. आंखों की बढ़ाए रोशनी
गाजर में पाए जाने वाला बीटा-कैरोटीन बच्चों की आंखों की रोशनी को बढ़ाने में मदद करता है। अगर बच्चे में विटामिन सी की कमी है, तो भी आप उनकी डाइट में गाजर का जूस शामिल कर सकते हैं। गाजर में मौजूद विटामिन सी आंखों से जुड़ी समस्या, धूंधलापन, कम दिखाई देने की समस्या से राहत दिलाने में मददगार है।
3. ब्लड सेल्स बढ़ाने में मददगार
गाजर बच्चों की हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद होता है। बच्चों की डाइट में इसे शामिल करने से बच्चों के ब्लड सेल्स में बढ़ोत्तरी होती है। गाजर में पाए जाने वाले पोषक तत्व बच्चों के किसी भी तरह के चोट और घाव को भरने में मदद मिलती है। ऐसे में अगर बच्चे को किसी भी तरह की चोट लग जाए, तो आप उनकी डाइट में गाजर का जूस जरूर शामिल करें।
4. दिल से जुड़ी समस्या से दिलाए छुटकारा
गाजर में पाए जाने वाले पोषक तत्व दिल से जुड़ी समस्याओं को कम करने में मदद करता है। गाजर में मौजूद गुण के कारण शरीर में एंटीऑक्सीडेंट का प्रभाव बढ़ जाता है। गाजर में लिपिड पेरोक्सिडेशन कम होने के कारण दिल से जुड़े जोखिम को कम करने में मददगार है।



Click it and Unblock the Notifications
