Latest Updates
-
Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा की रात शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या है नियम -
शरद पूर्णिमा की रात चांद की रोशनी में क्यों रखी जाती है खीर? जानें धार्मिक और वैज्ञानिक कारण -
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ से पहले चेहरे पर चाहिए नेचुरल ग्लो? ट्राई करें शहनाज हुसैन के ये 5 होममेड फेस पैक -
Sharad Purnima 2026: 25 या 26 अक्टूबर, कब है शरद पूर्णिमा? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय -
Shamonda Virus: शमोंडा वायरस क्या है और कैसे फैलता है? फ्रांस में पहली बार इंसान संक्रमित, जांच शुरू -
बार-बार सिरदर्द होना हो सकता है इन 6 गंभीर बीमारियों का संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी -
सौंफ और धनिया का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका -
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई
क्या इंजेक्शन को देखते ही आपके बच्चे का हो जाता है रो-रो कर बुरा हाल, ऐसे दूर करें सुई का डर
बच्चों में नीडल शॉट्स या इंजेक्शन को लेकर होने वाला डर आम बात है, क्योंकि बच्चे बहुत सेंसिटिव होते है। कई बच्चों के लिए तो ये नीडल शॉट्स किसी नाइटमेयर से कम नहीं होते,लेकिन यह भी सच है कि इंजेक्शन को बचपन से अलग करना संभव नहीं क्योंकि वैक्सीनेशन उन्हें फ्यूचर में होने वाली खतरनाक बीमारियों से बचाता है। ऐसे में जरूरी है कि भले ही वैक्सीनेशन के समय आपके बच्चे का रोना आप ना देख पाए फिर भी धैर्य के साथ इस सिचुएशन को हैंडल करें और अपने बच्चे को यह तसल्ली दे कि वो अकेले नहीं है। साथ ही इन आसान तरीको से आप अपने बच्चे के मन से नीडल शॉट्स या इंजेक्शन का डर आसानी से दूर कर सकते हैं-

1. बच्चे को सच बताएं-
हम कई बार सुनते हैं जब वैक्सीनेशन के लिए पेरेंट्स बच्चों से यह झूठ कह देते हैं कि इंजेक्शन से दर्द नहीं होता। बच्चे को झूठी तसल्ली ना दे। उसकी जगह जरूरी है कि आप अपने बच्चे को सच बताएं कि इंजेक्शन से दर्द तो होता है, लेकिन बस कुछ ही समय के लिए। साथ ही उन्हें यह भी समझाएं कि किस तरह से इंजेक्शन उन्हें बीमारियों से बचाता है।

2. नर्स से बच्चे की कंफर्टेबल पोजीशन रखने को कहें-
वैक्सीनेशन के दौरान दर्द से डर की वजह से बच्चा हिलता- डुलता रहता है। ऐसे में कई डॉक्टर्स सजेस्ट करते हैं कि बच्चे को सुलाकर इंजेक्शन लगाया जाए। हालांकि यह सिचुएशन बच्चे के डर को ट्रिगर करती है। ऐसे में नर्स से बात करें की वह बच्चे को कंफर्टेबल पोजीशन में इंजेक्शन लगाए। उदाहरण के तौर पर बच्चे को सीट पर बैठा दें और कोई मेडिकल स्टाफ उससे आराम से पकड़ ले या खुद पेरेंट्स बच्चे को गोद में लेकर बैठे हैं ताकि वह कंफर्टेबल फील करें।

3. बच्चे को दे इनाम-
वैक्सीनेशन के बाद आप अपने बच्चे की उसकी बहादुरी के लिए प्रशंसा करें। साथ ही उसकी फेवरेट चॉकलेट, आइसक्रीम या कोई खिलौना उसे इनाम के तौर पर दे सकते हैं। जब आप यह पैटर्न फॉलो करते हैं आपका बच्चा अपनी पसंद की चीज को लेने के लिए नीडल शॉट के लिए खुशी से तैयार हो जाएगा।

4. वैक्सीनेशन के दौरान बच्चे को डिस्ट्रेक्ट करें-
बच्चे को वैक्सीनेशन के लिए ले जाते समय आप उनकी पसंदीदा स्टोरी बुक या खिलौना अपने साथ ले जा सकते हैं या ऐसा कोई सॉन्ग सुना सकते हैं जो उन्हें पसंद हो। वैक्सीनेशन के दौरान यह टेक्निक उन्हें नीडल शॉट से होने वाले डर को कम करेगी।
5. खुद भी धैर्य रखें-
ध्यान रखें कि क्या आपका बच्चा आप में अपने आप को ढूंढता है। अगर आप खुश होते हैं तो आपको देखकर आपका बच्चा भी खुश होता है। और अगर आप दुखी होते हैं तो कहीं ना कहीं बच्चे पर भी बात का असर होता है तो ऐसे में याद रखें की बच्चे के वैक्सीनेशन के समय मुस्कुराए और खुश दिखे ताकि बच्चे को भी यह लगे कि यह कोई बड़ी चीज नहीं है।



Click it and Unblock the Notifications
