Latest Updates
-
Sharad Purnima Vrat Katha: शरद पूर्णिमा के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन-धान्य से भरा रहेगा घर -
Sharad Purnima 2026 Wishes: धन की कभी न कमी हो...शरद पूर्णिमा पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Sharad Purnima 2026 Wishes In Sanskrit: इन संस्कृत श्लोकों से प्रियजनों को दें शरद पूर्णिमा की शुभकामनाएं -
Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा पर बन रहा दुर्लभ लक्ष्मी नारायण योग, इन 3 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन -
Karwa Chauth Mehndi Designs 2026: करवा चौथ पर लगवाएं ये खूबसूरत मेहंदी डिजाइन, हर कोई करेगा तारीफ -
Kojagara Puja 2026: कोजागरी पूजा कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और मां लक्ष्मी की पूजा विधि -
White Ghee Vs Yellow Ghee: सफेद या पीला घी, सेहत के लिए क्या है ज्यादा फायदेमंद? जानिए डायटीशियन की राय -
World Polio Day 2026: पोलियो कैसे होता है? जानिए इसके शुरुआती लक्षण और बचाव के उपाय -
Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा की रात शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या है नियम -
शरद पूर्णिमा की रात चांद की रोशनी में क्यों रखी जाती है खीर? जानें धार्मिक और वैज्ञानिक कारण
Parenting Tips: जिद्दी बच्चे को मिनटों में कंट्रोल करने के लिए अपनाएं ये टिप्स

2 से 5 साल तक के बच्चों में नखरा बहुत ज्यादा देखने को मिलता है। बच्चे अक्सर छोटी-छोटी बातों पर अपना गुस्सा और नखरे छोटी बयां करने लगते हैं। इस उम्र तक बच्चे बोलना सीख जाते हैं। जिस कारण कई बार वो अपनी जिद को गलत शब्दों का प्रयोग करके भी दिखाते हैं। लेकिन इस उम्र में आप उन पर रोक लगाकर उनको सही शब्दों का चयन करना सीखा सकते हैं। अगर कभी बच्चा रास्ते में या घर में या किसी पार्टी में नखरे दिखाने लगे, तो आप कुछ मिनटों में उन्हें संभाल सकते हैं। आइए जानते हैं मिनटों में बच्चों के नखरे को कंट्रोल करने के टिप्स के बारे में...
बच्चे के नखरे को कंट्रोल करने के लिए इन टिप्स को करें फॉलो
1. बच्चे को कंफर्टेबल महसूस कराएं
अगर आप लंबे समय के लिए कहीं बाहर जाने की सोच रहे हैं, तो ऐसे में आप उनका फेवरेट कंबल, पिल्लो या बेडशीट को अपने साथ जरूर कैरी करें। ऐसा करने से वो जहां रहेंगे सुरक्षित और घर जैसा फील करेंगे। अगर आप थोड़ी देर के लिए भी बच्चे के साथ कहीं जा रहे हैं, तो आप बच्चे का फेवरेट खिलौना भी अपने साथ ले जा सकती हैं। ऐसा करने से बच्चे वहां रुकने में नखरे नहीं दिखाएंगे। आपको भी किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
2. बच्चे के परेशानी की वजह जानने की करें कोशिश
छोटे बच्चे कई बार अपने आस-पास के लोगों, या किसी की बातों से हर्ट होकर परेशान हो जाते हैं। इस वजह से बच्चे नखरे दिखाने लगते हैं। आपकी बात नहीं सुनते हैं, बड़ों को इग्नोर करते हैं। ऐसे में बच्चे को डांटने के स्थान पर उन्हें समझने की कोशिश करें। उनसे प्यार से पूछे की उन्हें क्या चीज परेशान कर रही है। ताकि वो नॉर्मल होकर आपको अपनी परेशानी बता सकती है।
3. बच्चे का ध्यान भटकाएं
कई बार बच्चे किसी चीज को लेकर अचानक जिद करने लगते हैं, या फिर नखरे दिखाने लगते हैं। ऐसे में आप उनका ध्यान भटकाने की कोशिश करें। बच्चे के नखरे दिखाने पर आप उन पर चिल्लाए नहीं, बल्कि उनका ध्यान किसी दूसरे काम में लगवाने की कोशिश करें। उनके साथ बाते करें, खेले, या कोई खाने की चीज लेकर उन्हें दें।
4. सकारात्मक शब्दों का करें इस्तेमाल
बच्चे आपके सामने चाहे कैसा भी बिहेव करें, लेकिन आप कोशिश करें की गुस्से में भी बच्चों के सामने गलत शब्दों का प्रयोग न करें। वो कितना भी परेशान करें आपको लेकिन आप उसे प्यार से और पॉजिटिव शब्दों का इस्तेमाल करके उन्हें संभाले।



Click it and Unblock the Notifications
