Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
विंटर सीजन में सर्द हवाओं से बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए इन टिप्स को करें फॉलो

सर्दी के मौसम का बच्चों की सेहत पर बहुत गहरा प्रभाव पड़ता है। बड़ों के मुकाबले बच्चों की इम्यूनिटी ज्यादा कमजोर होती है। जिस कारण ठंड में बच्चों का किसी भी बीमारी से लड़ना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में पेरेंट्स का अपने बच्चों का अधिक ख्याल रखना जरूरी हो जाता है। उत्तरी दिल्ली में सर्द हवाओं का कहर जारी है। जिसने बच्चों को अपनी चपेट में ले रखा है। सर्दी, जुकाम, स्किन रैसेज, खांसी, बुखार जैसी बीमारियों से घिरे हुए हैं। लेकिन बच्चों को कुछ टिप्स फॉलो कर अपने बच्चों को गरमाहट दे सकते हैं। तो आइए जानते हैं सर्दी के मौसम में बच्चों को गर्म रखने के टिप्स के बारे में...

बच्चों की डाइट में शामिल करें ये आहार
सर्दी के मौसम में बड़ों के साथ बच्चों की डाइट में भी कई तरह के बदलाव आते हैं। अगर आपका बच्चा मां के दूध के अलावा अन्य खाद्य पदार्थ भी खाता है, तो उनकी डाइट का खास ख्याल रखें। आप बच्चों को बादाम का दूध पीला सकती हैं। गाजर भी बच्चे के सेहत के लिए फायदेमंद होती है। इसमें मौजूद विटामिन ई, विटामिन ए, प्रोटीन के गुण मौजूद होते हैं, जो आपके बच्चों को सर्दी जुकाम से बचा कर रखने में मदद करते हैं। आप बच्चों की डाइट में ऐसे फूड्स शामिल करें जिसे खाने से बच्चों की इम्यूनिटी बूस्ट हो।

कमरे के टेंपरेचर को मेंटेन रखें
सर्दी के मौसम में कोशिश करें की बच्चे को घर के बाहर बिना किसी काम के न लें जाएं। खासकर जिस कमरे में आप बच्चे को रख रहें हैं, उस कमरे का टापमान मेंटेन करके रखें। ज्यादा ठंडा मौसम बच्चे की हेल्थ को नुकसान पहुंचा सकता है। बच्चे के शरीर का तापमान गर्म होने के साथ बच्चे के रूम का टेंपरेचर भी मेंटन रहना जरूरी है।

बच्चे के शरीर की मालिश करें
सर्दी के मौसम में बच्चों की इम्यूनिटी कमजोर होने के साथ बच्चों की हड्डियां भी कमजोर होती है। ऐसे में आप सर्द हवाओं से बचाने के लिए बच्चों के शरीर की मालिश करना बहुत जरूरी होता है। विंटर सीजन में बच्चों के शरीर की मालिश करने से ना सिर्फ बच्चों की हड्डियां मजबूत होती हैं, बल्कि बच्चे की स्किन भी हेल्दी रहती है, और सर्दी जुकाम जैसे लक्षणों से भी बच्चों को बचा कर रखते हैं। आप बेबी ऑयल, गुनगुना नारियल का तेल और सरसों के तेल से भी बच्चों के शरीर की मालिश कर सकती हैं। लेकिन अगर आप धूप में बैठकर बच्चे के शरीर की मालिश कर रहे हैं, तो इस बात का ध्यान रखें कि बाहर हवा न चलें। आप बंद कमरे में ही मालिश करें और तुरंत बच्चे को कपड़े से लपेट दें या कपड़े पहना दें।

बच्चे के तलवे और सिर को ढककर रखें
सर्दी के मौसम में कोशिश करें की बच्चों के पैरों के तलवे और सिर को ढक कर रखें। ऐसा करने से बच्चे का शरीर गर्म रहता है। इतना ही नहीं सर्दी के मौसम में बच्चों को जुकाम खांसी से बचाकर रखने से बच्चों को शोक्स पहना कर रखें, सिर में टोपी पहनाकर रखें, ताकि सर्द हवा उनको किसी तरह का नुकसान न पहुंचा पाएं।



Click it and Unblock the Notifications
