Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
बच्चे की डाइट में शामिल करें यह फूड, सेहत के साथ-साथ दांत भी बनेंगे मजबूत
जब बात बच्चों की हेल्थ की होती है तो उनके दांतों पर सर्वाधिक ध्यान दिया जाना बेहद आवश्यक है। दरअसल, छोटे बच्चे अपने खान-पान को लेकर बहुत अधिक लापरवाह होते हैं। वह अक्सर हेल्थ से ज्यादा टेस्ट पर फोकस करते हैं और उन चीजों को खाना पसंद करते हैं, जिनका स्वाद उन्हें पसंद आता है। इतना ही नहीं, डेंटल हाइजीन का सही तरह से ख्याल ना रखने के कारण भी उन्हें कई तरह की दांतों की समस्याएं शुरू हो जाती हैं।
ऐसे में आवश्यक है कि पैरेंट्स ना केवल उनकी डाइट में कुछ ऐसे फूड्स को शामिल करें, जो उनके दांतों के लिए अच्छी हों, बल्कि उन्हें हेल्दी ईटिंग के लिए भी प्रोत्साहित करें। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही फूड आइटम्स के बारे में बता रहे हैं, जो बच्चे के दांतों के लिए लाभदायक साबित हो सकते हैं-

एंटी-ऑक्सीडेंट रिच फूड
जब बात हेल्दी दांतों की होती हैं तो ऐसे में बच्चे की डाइट में एंटी-ऑक्सीडेंट रिच फूड को शामिल किया जाना चाहिए। यह एंटी-ऑक्सीडेंट ना केवल दांतों के संक्रमण से लड़ते हैं, बल्कि मसूड़ों और दांतों को भी अधिक हेल्दी बनाते हैं, जिसके कारण बच्चों को मसूड़ों और अन्य दांतों से संबंधित रोग नहीं होते हैं। नट्स, बीन्स, अंगूर और सेब एंटीऑक्सिडेंट का एक बड़ा स्रोत हैं। आप इसे बच्चे को खाने के लिए दे सकते हैं।

विटामिन सी रिच फूड
विटामिन सी तो हर बच्चे की डाइट में होना ही चाहिए। यह कई मायनों में उनके लिए लाभदायक है। खासतौर से, यह उनके दांतों का विशेष रूप से ख्याल रखते हैं, क्योंकि वे स्कर्वी को रोकने में मदद करते हैं जिससे मसूड़ों में सूजन और रक्तस्राव होता है। स्ट्रॉबेरी, ऑरेंज और ब्रोकोली विटामिन सी का एक बड़ा स्रोत हैं। इसे बच्चे की डाइट का हिस्सा बनाएं।

कैल्शियम रिच फूड
हड्डियों व दांतों के लिए कैल्शियम कितना आवश्यक है, यह तो हर कोई जानता है। इसलिए बच्चों की डाइट में कैल्शियम रिच फूड को भी अवश्य शामिल किया जाना चाहिए। खासतौर से, पालक दांतों के इनेमल को टूटने से बचाने में मदद करता है। बता दें कि इनेमल मुख्य रूप से कैल्शियम और फास्फोरस से बना होता है और इन दो तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थ इनेमल के क्षरण से बचाव करते हैं।

खिलाएं बैलेंस्ड डाइट
बैलेंस्ड डाइट ना केवल बच्चे की दांतों का बल्कि ओवर ऑल हेल्थ का ख्याल रखते हैं। इसलिए आप इस बात का खास ध्यान रखें कि बच्चे की डाइट में फल और सब्जियों से लेकर सलाद, डेयरी और लीन मीट और मछली आदि फूड आइटम्स अवश्य हों।

ऐसे खिलाएं हेल्दी फूड्स
अब सवाल यह उठता है कि बच्चे को हेल्दी फूड कैसे खिलाया जाए, क्योंकि अधिकतर बच्चे इससे दूरी बनाते हैं और बाजार की आइटम्स व शुगरी फूड खाना पसंद करते हैं। इसके लिए कुछ टिप्स अपनाए जा सकते हैं-
• बच्चों को हेल्दी फूड की तरफ आकर्षित करने के लिए आप फूड की प्रेजेंटेशन पर ध्यान दें। आप फूड आइटम्स को अलग-अलग शेप में काटें व बनाएं। इतना ही नहीं, प्लेट में भी उसे एक डिफरेंट तरीके से सजाएं। इससे बच्चा उसे टेस्ट अवश्य करना चाहेगा।
• आप चाहें तो फूड आइटम को एक अलग नाम भी दे सकते हैं। चाहें तो बच्चे के फेवरिट कार्टून कैरेक्टर के नाम पर कोई नाम रखें। इससे बच्चे को वह अपनी ओर आकर्षित करेगा।

इसका रखें ध्यान
बच्चे के दांतों को हेल्दी बनाए रखने के लिए कुछ बातों का ध्यान अवश्य रखना चाहिए। जैसे-
• आपका बच्चा दिन भर क्या खाता है, इस पर कड़ी नज़र रखें। इससे आप उसकी हेल्थ और दांतों का अधिक बेहतर तरीके से ख्याल रख पाएंगे।
• बच्चों को शुगरी आइटम्स जैसे मिठाईयां, सोडा, कैंडीज व चॉकलेट आदि कम से कम दें। ध्यान रखें कि चीनी सूक्ष्म जीवाणुओं को आकर्षित करती है जो बाद में मसूड़ों व दांतों की समस्याओं की वजह बन जाता है।
• आज बाजार में ऐसे कई आइटम हैं जो शुगर-फ्री होने का दावा करते हैं लेकिन ऐसा नहीं है। इसलिए लेबल को ध्यान से पढ़ें ताकि आप बच्चे के लिए एक सही फूड विकल्प चुन सकें।
• अगर संभव हो तो बच्चे के लिए मिठाई आदि घर पर ही बनाएं। इसमें आप चीनी की जगह गुड़ या फिर शक्कर का इस्तेमाल करें। यह उनके लिए अधिक हेल्दी ऑप्शन होगा। साथ ही घर पर बनी मिठाई आदि भी बेहद ही लिमिटेड मात्रा में ही खाने के लिए दें।



Click it and Unblock the Notifications
