Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
आपके बच्चे को भी लग गई मिट्टी खाने की लत, इन तरीकों से ये आदत छुड़ाएं
कहते हैं कि बच्चे मन के सच्चे होते हैं। वह अक्सर अपनी शरारतों से बड़ों का दिल जीत लेते हैं। चूंकि बच्चे बेहद ही मासूम होते हैं और इसलिए वह अपने अच्छे-बुरे के बारे में नहीं जानते हैं। अक्सर ऐसा होता है कि उनमें कुछ ऐसी आदतें लग जाती हैं, जो उनकी सेहत को नुकसान पहुंचाती है। इन्हीं में से एक है मिट्टी खाने की आदत। अधिकतर बच्चों का मिट्टी खाना सामान्य माना जाता है, लेकिन बच्चा हर दिन और बहुत अधिक मात्रा में मिट्टी खाते हैं तो इससे उनकी सेहत को नुकसान पहुंचता है।
आपको शायद पता ना हो, लेकिन बच्चों की मिट्टी खाने की आदत एक बीमारी है, जिसे पिका कहते हैं। इससे बच्चे के पेट में कीड़े लगने लगते हैं, जिससे बच्चे को भूख नहीं लगती है। इसके लिए बच्चे खाने से कतराते हैं। अगर आपका बच्चा भी मिट्टी खाता है और आप बच्चे की इस आदत को छुड़वाना चाहते हैं तो कुछ आसान टिप्स को अपना सकते हैं-

डाइट में शामिल करें जिंक
जिन बच्चों को मिट्टी खाने की आदत होती है, अक्सर उनकी बॉडी में जिंक की कमी पाई जाती है। ऐसे में उनकी डाइट में जिंक शामिल करने से उसे मिट्टी खाने से रोकने में मदद मिलेगी। बच्चे की डाइट में जिंक शामिल करने के लिए आप कुछ नेचुरल फूड्स या फिर सप्लीमेंट्स और मल्टीविटामिन का सेवन किया जा सकता है।

आयरन को करें शामिल
जिंक की तरह ही पिका और मिट्टी खाने के व्यवहार के विकास के प्रमुख कारणों में आयरन की कमी है। आपको अपने बच्चे के आहार में आयरन युक्त खाद्य पदार्थों को अवश्य शामिल करना चाहिए। आयरन हमारे शरीर में कई महत्वपूर्ण कार्य करता है और इसकी कमी के गंभीर परिणाम हो सकते हैं। अगर आपका बच्चा लगातार मिट्टी खाता है तो अपने बच्चे की हीमोग्लोबिन रिपोर्ट और आयरन के स्तर की जांच करवाना बिल्कुल भी ना भूलें।

केला
केला एक पोटेशियम रिच फल है, जो बच्चों के लिए बेहद ही आवश्यक माना गया है। केला सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इसमें कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। यह बच्चे के शारीरिक विकास में भी मदद करता है। अगर आपका बच्चा मिट्टी खाता है तो आप केले को मसल कर इसमें शहद और दूध मिक्स करके बच्चे को दें। यह मिट्टी खाने की क्रेविंग को शांत करता है। साथ ही बच्चे का पेट हमेशा भरा रहता है। इससे बच्चे की मिट्टी खाने की आदत टूट जाती है।

लौंग का पानी
लौंग भी बच्चे की मिट्टी खाने की आदत छुड़ाने में मददगार साबित होता है। इसके लिए लौंग को पानी में उबाल लें और फिर उसे ठंडा करके व छानकर बच्चे को पीने के लिए दें। अगर बच्चा लौंग का पानी नहीं पीता है तो उसमें शहद मिलाकर पिलाएं। इसके लगातार सेवन से बच्चे को मिट्टी खाने की आदत से छुटकारा मिल जाता है।

अजवाइन का पानी
अगर बच्चे को मिट्टी खाने की आदत से छुटकारा पाना है तो अजवायन को रोज रात को सोते समय पानी दें। इससे बच्चे की मिट्टी खाने की आदत से भी छुटकारा मिलता है। साथ ही बच्चे को कैल्शियम युक्त खाना खिलाएं। इससे बच्चे की मिट्टी खाने की आदत भी टूट जाती है।



Click it and Unblock the Notifications
