Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
ADHD Disorder: एडीएचडी बच्चों में इस तरह से डालें बेहतर पढ़ाई करने की आदतें
एडीएचडी (ADHD) बचपन में होने वाला न्यूरोडेवलपमेंटल डिसऑर्डर है। ADHD का आमतौर पर बचपन में ट्रीटमेंट में सकता है, लेकिन इसका असर उनके बड़े होने पर भी रहता है। एडीएचडी वाले बच्चों को अधिक ध्यान देने, उनके अनकंट्रोल बिहेवियर को नियंत्रित करना पेरेंट्स के लिए सबसे बड़ा टास्क बन जाता है। ADHD से पीड़ित बच्चे कभी भी कही भी कोई भी काम करते हैं, उनको रोकने पर नाराज और गुस्सा होते हैं। बच्चे अकेले रहते है, साथ ही वो एकांत में अत्यधिक सक्रिय हो सकते हैं। मां-बाप को सबसे अधिक उनकी पढ़ाई की चिंता रहती है। ADHD डिसऑर्डर से पीड़ित बच्चों के काम स्लो होते हैं, इसलिए उनकी लर्निंग स्किल भी धीमी हो जाती है। यहां आपके लिए कुछ टिप्स शेयर की जा रही है, जिसकी मदद से आप ADHD डिसऑर्डर से पीड़ित बच्चों की स्टडी पर सही ट्रैक पर ला सकते हैं-

एक होमवर्क स्टेशन सेट करें
ADHD डिसऑर्डर वाले बच्चों को स्कूल के होमवर्क के लिए करवाना पेरेंट्स के लिए बड़ा काम होता है। लेकिन आप उनके लिए एक प्लेस सेट कर लें जहां आपका बच्चा हर दिन होमवर्क करता है। सुनिश्चित करें कि उसके भाई-बहन, घर के मेन डोर, टीवी, उसका ध्यान भटकाने वाली चीजों से दूर हो। वहां पर बच्चे के लिए पेंसिल, पेपर और जो उसकी जरूरत के सामान है सभी एक साथ ही रखें, जिसकी आपके बच्चे को आवश्यकता हो सकती है। सबसे अहम बात उससे ओवरस्टॉक न करें। एक्सट्रा पेंसिल और पेन भी उसका ध्यान भंग होता है।

हमेशा होमवर्क के लिए नखरे करना ?
अगर आपके बच्चे को एडीएचडी है, और आप उनके साथ बैठ कर होमवर्क पर घंटों बिताते हैं, लेकिन आप उनको खुद से होमवर्क पूरा करने का जोर उन दे सकते हैं। माता-पिता के रूप में, आप उन्हें इससे उबरने में मदद कर सकते हैं। सबसे महत्वपूर्ण है उनको व्यवस्थित रहने में मदद करना।

एक कैलेंडर रखें
ADHD वाले बच्चों को ट्रैक पर रखने के लिए आप कैलेंडर की मदद ले सकते हैं। एक वॉल पर कैलेंडर बना लें, या पिऱ एक बड़ा कैलेंडर बनाकर कही सेट कर लें। आपका बच्चा इसे दिन में कई बार देखेगा। इसे किचन की दीवार पर या उनके डेस्क के पास लगाएं। असाइनमेंट और स्कूल की छुट्टियों को दिखाने के लिए कलर-कोडेड मार्कर या नोट्स का यूज करें।

शिक्षकों के साथ काम करें
ADHD डिसऑर्डर वाले बच्चे के लिए एक प्लानिंग बनाने के लिए अपने बच्चे के टीचर और प्रिंसिपल से मिलें। उनसे असाइनमेंट का शेड्यूल मांगें, या तो कागज पर या ऑनलाइन, और अपने बच्चे को होमवर्क के लिए उसका यूज करने के लिए कहें। ईमेल द्वारा संपर्क में रहें। ये जानना कि आपको शिक्षक का समर्थन प्राप्त है, बहुत मदद करेगा।

उनको काम के लिए ईनाम दें-
अगर बच्चों को ईनाम का प्रलोभन दिया जाए तो वो काम को थोड़ा जल्दी करेंगे। ऐसा हर बच्चे के साथ होता है। जैसे ही आपका बच्चा अपना होमवर्क अपने बैग में रखता है, कहानी पढ़ने की पेशकश करें। उन्हें एक स्टिकर दें। टीवी या कंप्यूटर के लिए उनको वक्त दें। अपने स्कूल के बाद के शेड्यूल में ईनाम को तैयार करें और इसे लगातार बनाए रखें।

टाइमर का प्रयोग करें
एडीएचडी वाले बच्चे अक्सर समय का ट्रैक खो देते हैं। समय को बनाए रखने के लिए घड़ियों या फोन पर किचन टाइमर या अलार्म का यूज करें। अलार्म उन्हें ट्रैक पर वापस लाने में भी मदद करेगा।

उनके प्रयास की प्रशंसा करें
एडीएचडी हो या न हो, बच्चे प्रशंसा पर पलते हैं। ये उन्हें प्रोत्साहित और प्रेरित करता है। तो उनकी सफलताओं पर ध्यान दें, यहां तक कि छोटे बच्चों पर भी। बच्चे के कामों की प्रशंसा करें। आप दोनों को ये अच्छा लगता है। छोटी जीत आपको बड़ी जीत दिला सकती है।
(Reference-https://www.cdc.gov)



Click it and Unblock the Notifications
