Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
कोरोना वायरस से बढ़ रहा है बच्चों में तनाव, इस तरह डिप्रेशन को करें कम
देश में कोरोना वायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। अबतक इस खतरनाक वायरस से लाखों लोगों की जान जा चुकी है। कोरोना वायरस से बचने के लिए सरकार ने लॉकडाउन का ऐलान किया हैं। वहीं अब केंद्र सरकार भी लॉकडाउन पर विचार कर रही है। कोरोना काल में लोगों को मानसिक तनाव और नकारात्मक विचार आ रहे हैं, बच्चों में भी तनाव काफी ज्यादा बढ़ रहा है। पेरेंट्स की नौकरी छुटना, आर्थिक परेशानी, आस- पास लोगों की मौत की खबर बड़ो के साथ साथ बच्चों को भी बहुत परेशान कर रहा है। बच्चों का तनाव दूर करने के लिए माता - पिता इन बातों का रखें ध्यान।

समझने की कोशिश करें
कोरोना काल में बड़े और बच्चें तनाव से गुजर रहे हैं। मौत की खबरों और आर्थिक परेशानी से बच्चों में तनाव हो जाता है। बच्चों में तनाव को दूर करने के लिए बच्चों को समझाएं और उनकी सोच को सकारात्मक करें।

बच्चों से करें अधिक बातें
बच्चों के मन की बात जानने के लिए उनसे ज्यादा से ज्यादा बात करें। बात करने से समझ आएगा कि आपके बच्चें के मन में क्या चल रहा है और बच्चे किस बात को लेकर परेशान है। इससे आप बच्चों के तनाव को कम कर सकते हैं।

बच्चों के साथ बिताएं समय
सारा दिन बच्चे घर में रहकर बोर हो जाते हैं। ऑनलाइन क्लास लेने के बाद घर में सारा दिन रहने के बाद बच्चों को समझ नहीं आता है कि क्या करना है। ऐसे में आप अपने बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम बिताएं। बच्चों को समय देंगे तो उनका तनाव दूर होगा।

बच्चों कि गलत सोच को बदलें
कोरोना काल में तनाव काफी बढ़ रहा है। इस समय स्कूल बंद है बच्चे घर से बाहर नहीं जा पा रहे है। ऐसे में बच्चों के दिमाग में गलत धारण बन सकती है। ऐसे में बच्चों को खास ध्यान रखने की जरुरत है। बच्चों को बताएं कि सबकुछ ठीक हो जाएगा। सबकुछ पहले जैसा हो जाएगा।

बच्चों को तनाव को करें कम
इस समय बच्चों में तनाव काफी बढ़ रहा है। ऐसे में बच्चों को अच्छी नींद, एक्सरसाइज और हेल्दी डाइट देने की कोशिश करें। ऐसा करने से तनाव कम होता है। माता पिता को बच्चों के साथ कोरोना वायरस के बारे में ज्यादा बातें नहीं करनी चाहिए, इससे बच्चों में तनाव बढ़ता है। बच्चों का तनाव कम करने के लिए बच्चों को पूरा दिन बिजी रखें।



Click it and Unblock the Notifications
