Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
दिवाली पर बच्चों को परंपरा और त्योहार के रीति-रिवाजों के बारें में इन तरीकों से सिखाएं
दिवाली त्योहार अपने परिवारजनों और दोस्तों, रिश्तेदारो के साथ प्यार के साथ जश्न मनाने का दिन है। दिवाली के त्योहार पर आप अपने बच्चों में इस त्योहार के बारें में परिचित करएं, अनुष्ठानों साथ ही समारोहों के बारें में बताना शुरू करें। ये ज्यादा महत्वपूर्ण है कि आप अगली पीढ़ी को क्या देना चाह रहे हैं। सांस्कृतिक इतिहास और त्योहार एक ऐसी चीज है जो आप अपने बच्चों में तोहफे के तौर पर दे सकते हैं, जिससे आपकी विरासत बनीं रहे।

एक साथ त्योहार मनाएं
त्योहार पर पेरेंट्स को चाहिए कि वो अपने बच्चों को समारोह की तैयारी के जरीए से एक दूसरे के साथ फिर से जुड़ने का अवसर प्रदान करें। उनके बारें में बताएं। अपने मूल्यों को समझाने का यही सही वक्त होता है। प्रत्येक त्योहार और उसकी परंपराओं के पीछे की संस्कृति होती है। इस तरह, बच्चे त्योहारों को मनाने के लिए बाध्य महसूस नहीं करते हैं, बल्कि, वे आने वाले वर्षों तक परंपराओं को निभाते हैं। त्योहारों के माध्यम से, विभिन्न धर्मों के संबंध में सम्मान और समझ पैदा की जा सकती है, जिससे वे लोगों के साथ बातचीत में अधिक फ्रेंडली महसूस कर सकें।

त्योहार पर बच्चों के साथ रचनात्मक बने रहें
छोटे बच्चों के लिए, अपनी संस्कृति को जानना आज के टाइम में जरूरी होता जा रहा है। बच्चे पारंपरिक पोशाक पहनकर, सजावट और खाना पकाने में मदद करके और अन्य रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेकर अपने त्योहार और समारोहों के जरीए अपने व्यक्तित्व को व्यक्त कर सकते हैं। बच्चा इस त्योहार के पीछे के रीति-रिवाजों और परंपराओं के बारे में जानता हो ये बहुत जरूरी है। घर को सजाने से लेकर दियों में स्थान पर लगाना ये अपने बच्चों को इस त्योहार पर सिखाएं।

परंपराओं और रीति रिवाजों के बारें में बताएं
बच्चे लगभग हर चीज के बारे में जिज्ञासु होते हैं, उन्हें त्योहारों और उनके छिपे मतलब के बारे में बताना शिक्षा देना जरूरी है। ये सब उनके लिए रोमांचक हो जाता है। अपने खुद के त्योहारों और परंपराओं को समझना उतना ही महत्वपूर्ण है जितना कि दूसरों के बारे में सीखना। ये सीख जीवन के लिए है और बड़े होने पर उन्हें बेहतर व्यक्ति बनाती है।

बच्चों को त्योहारों का महत्व सिखाएं
त्यौहार हमारे जीवन में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं अपने बच्चों को त्योहारों का महत्व सिखाएं ताकि वे उन्हें भविष्य में आगे ले जा सकें।
घर को एक साथ साफ करें-
अपने बच्चे को अपने घर को व्यवस्थित और साफ करने में मदद करने के लिए आगे लाएं। उन्हें कुछ कामों का अगुआ बनाकर उन्हें आगे बढ़ने दें। उनने चुनने के लिए कुछ फ्री होल्ड दें। वे कामों को कैसे अपनी तरह से कर सकते हैं।

अपने बच्चों को स्नैक्स बनाने में साथ होने दें
दिवाली के त्योहार पर आपके घरों मे बनने व्यंजनों और पकवानों में उनको भी शामिल करें। ये दिवाली त्योहार का मुख्य आकर्षण है। प्रत्येक त्यौहार के लिए विशिष्ट आसान व्यंजन तैयार करने में अपने बच्चों को शामिल करें; जब उन्हें पकाने में उनका हाथ होगा तो उन्हें उनमें शामिल होने में और भी अधिक आनंद आएगा।

बच्चे को त्योहार के लिए तैयार करें
त्योहार वाले दिन बच्चे को ये बताएं कि उसे क्या क्या करना है। कपड़ों से लेकर खाने, त्योहार पर पार्टी इन सब के बारें में उसे पहले से समझा दें। ये सब उसको आराम दे सकता है, उन्हें ऐसा महसूस करा सकता है कि वे उत्सव का हिस्सा हैं। उन्हें खुद का आनंद लेने की परमीशन दें।



Click it and Unblock the Notifications