Latest Updates
-
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर
अपने लाड़ले तैमूर की ग्रोथ के लिए करीना खिलाती है ये फल, जानिए 5 साल के बच्चे की हेल्दी डाइट चार्ट
बच्चों कि इम्यून मजबूत बनाने के लिए उनका डाइट अच्छा रखना जरुरी होता है। बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर अपने बेटे तैमूर की हेल्थ का काफी ध्यान रखती है। करीना कपूर ने हाल ही में इंस्टाग्राम स्टोरी पर फोटो शेयर की हैं। शेयर फोटो में एक्ट्रेस ने बताया है कि ये उनके बेटे तैमूर की प्लेट हमेशा फुल रहती हैं। करीना कपूर के पोस्ट की बात करें तो उनके पोस्ट केला, पपीता और सेब रखा हुआ है।

करीना कपूर ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- मेरे टिम की प्लेट हमेशा फुल रहती है। करीना कपूर अपने पांच साल के बेटे की डाइट का काफी ख्याल रहती है। करीना तैमूर को फल और हरी सब्जियां खिलाती हैं। आप भी अपने बच्चे की सेहत के लिए उनके डाइट में केला, सेब और पपीता शामिल करें। चलिए जानते हैं पपीता, सेब और केले के फायदे।

बच्चों के लिए सेब के फायदे
सेब में कार्बोहाइड्रेट होता है जिसे खाने से बच्चों को एनर्जी मिलती है। बच्चे सारा दिन खेलते रहते हैं ऐसे में उनकी डाइट में सेब को जरुर शामिल करें। सेब खान से बच्चे दिनभर एक्टिव रहेंगे। सेब में विटामिन सी और फाइबर पाया जाता है जो कि सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। फाइबर दस्त और कब्ज जैसी समस्या को दूर करते है। विटामिन सी हड्डियों को मजबूत करने में मदद करता है साथ ही घाव को भी जल्दी ठीक करता है। सेब में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट और फाइटोन्यूट्रिएंट्स आंखों के विकास के लिए अच्छा माना जाता है साथ ही यह शरीर के बैड कोलेस्ट्रॉल को भी कम करता है।

बच्चों के लिए केले के फायदे
केले में फाइबर होता है जो कि पाचन तंत्र को ठीक रखता है। केला आसानी से पच जाता है। केला खाने से बच्चों का पेट लंबे समय तक भरा रहता है। अगर आपका बच्चा खाने पीने में आनाकानी करता है तो उनकी डाइट में केला जरुर शामिल करें। केले में पोटेशियम, मैग्नीशियम, आयरन, कैल्शियम, फोलिक एसिड और विटामिन बी6 पाया जाता है जो कि सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं।

बच्चों के लिए पपीते के फायदे
पपीता में फाइबर, खनिज पदार्थ और फाइटो न्यूट्रिएंट्स पाए जाते है जिससे बच्चों को कब्ज नहीं होती है। पपीता में बीटा कैरोटीन और विटामिन ए पाया जाता है जो कि बच्चों की आंखों की रोशनी के लिए फायदेमंद होता है। पपीत में पोटेशियम पाया जाता है जाता है जो कि बच्चों के लिए विकास में काफी मदद करता है। बच्चों के विकास के लिए उनकी डाइट में पपीता शामिल करें। आप पपीते को मैश करके भी अपने बच्चे को खिला सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
