Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
New Year 2023: बच्चे के पहले न्यू ईयर को इस तरह बनाएं यादगार

आपके बच्चा का यह पहला नया साल है, जिसका वो स्वागत करने जा रहा है। लेकिन बच्चे के साथ एक माता-पिता के रूप में आपका भी ये पहला नया साल होगा। पिछले साल की तरह इस बार आप अपने लिए नहीं बल्कि अपने बच्चे के लिए नया साल स्पेशल बनाने की सोच रहे होंगे। बाहर पार्टी करने के स्थान पर घर में रह कर अपने बच्चे के साथ ये दिन सेलिब्रेट करने जा रहे होंगे। लेकिन सभी नए पेरेंट्स के मन में एक ही सवाल चल रहा है, कि आखिर वो अपने बच्चे के लिए साल 2023 की शुरूआत को यादगार कैसे बनाएं। या फिर बच्चे के साथ नए साल पर क्या करके सेलिब्रेट कर सकते हैं? लेकिन अगर आप अपने बच्चे की सुरक्षा को देखते हुए घर से बाहर न जाने की सोच रहे हैं, तो ये आपके बच्चे के हेल्थ के लिए बहुत अच्छा साबित हो सकता है। ऐसे में आप घर पर रहकर ही अपने बच्चे के पहले न्यू ईयर को किस तरह स्पेशल बना सकते हैं, आइए जानें ...
1. बच्चे को करें तैयार
किसी भी नई चीज की शुरूआत बिना रेडी हुए कैसा हो सकती है। नए साल के पहले दिन सुबह आप अपने बच्चे को अच्छे से तैयार करें। अगर आपके शहर में भी ठंड का कहर है, तो उनके लिए ऐसे कपड़े चुनें जिसमें वो बहुत क्यूट लगे। जैसे आप किसी पार्टी में जाने के लिए उन्हें तैयार करते हैं। सुबह के समय आप उन्हें अलग कपड़े पहनाएं और शाम के समय अलग आउटफिट पहनाकर तैयार करें।
2. मॉल और रेस्तरां जाने का बनाए प्लान
आप पूरे दिन बाहर घूमने का प्लान नहीं बना सकते है, तो थोड़ी देर के लिए ही सही बच्चे को बाहर घूमाने ले जाएं। आप नए साल की शाम अपने बच्चे के साथ घर के बाहर किसी मॉल या रेस्तरां में ले जा सकते हैं। लेकिन इस बात का ख्याल रखें आप अपने बच्चे को जहां ले जा रहे हैं, वो जगह नए साल के जश्न के लिए बिल्कुल अनुकूल हो।
3. पहले नए साल पर जरूर करें फोटो शूट
बच्चे के पहले नए साल को यादगार बनाने के लिए आप अलग अलग पोज दिलाते हुए बच्चा का फोटो शूट कर सकते हैं। आप बाय बाय 2022, वेलकम 2023 जैसी थीम के साथ भी उनका फोटो शूट कर सकते हैं। बच्चे के साथ आप भी अलग-अलग पोज देकर प्यारी-प्यारी तस्वीरें खींचवा सकते हैं।
4. घर में करें बेबी पार्टी प्लान
अपने बच्चे के पहले न्यू ईयर को स्पेशल बनाने के लिए घर में एक बेबी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। आपके वो दोस्त या रिश्तेदार जिनके छोटे बच्चे हैं उन्हें अपने घर अमंत्रित करें। बड़ों के लिए टेस्टी फूड्स के साथ बच्चों के लिए बेबी प्यूरी और फ्रेंच फ्राइज रखें। बच्चों के लिए कई तरह के प्ले का प्लान बनाएं।



Click it and Unblock the Notifications
