Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2025 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है
बच्चों की जिद को माता-पिता ही देते हैं बढ़ावा, पेरेंटिंग में बदलाव कर बच्चे को करें कंट्रोल

आज कल के बच्चे अपनी बात मानवाने के लिए बहुत ज्यादा जिद करने लगे हैं। इतना ही नहीं अपने जिद के आगे वो आपकी बात सुनने या मानने को भी तैयार नहीं होते हैं। ऐसे में पेरेंट्स अपने बच्चों को बाहर ले जाने से भी डरने लगते हैं। कब, कहां बच्चे किस चीज के लिए जिद पर अड़ जाएं पता ही नहीं चलता है। उनकी जिद इतनी ज्यादा बढ़ जाती है कि उन्हें कंट्रोल करना भी मुश्किल हो जाता है। बच्चों की ऐसे हरकतों पर पेरेंट्स उन्हें डांटने लगते हैं। लेकिन हमें ऐसा करने से बचना चाहिए। क्योंकि बच्चों के जिद्दी बनने के पीछे कहीं न कहीं पेरेंट्स का ही हाथ होता है। ऐसे में आप बच्चों को सजा देने के स्थान पर आप खुद के अंदर कुछ बदलाव लाकर उन्हें सुधार सकते हैं। आइए जानते हैं बच्चों की जिद कम करने के लिए पेरेंट्स खुद में बदलाव लाकर उनमें सुधार कैसे ला सकते हैं।
बच्चों को जिद्दी बनने से रोकने के टिप्स
1. बच्चों को सही-गलत के बारे में बताकर
छोटे बच्चे बहुत नासमझ होते हैं। ऐसे में उन्हें सही और गलत के बीच कोई फर्क नहीं पता होता है। बच्चों को बताएं कि अगर वो छोटी-छोटी बातों में जिद करेंगे तो उन्हें सजा मिल सकती है। उन्हें ये भी बताए कि बच्चों के अच्छे व्यवहार करने से लोग उनकी तारीफ करेंगे। अगर आपका बच्चा फिर भी किसी बात पर जिद करता है तो आप उसे प्यार से समझाने की कोशिश करें।
2. बच्चों के सामने रखें विकल्प
बच्चे अक्सर इतने जिद्दी हो जाते हैं कि कई बार आपकी बात सुनने को भी तैयार नहीं होते हैं। कई बार वो आपकी बात भी काटने लगते हैं। ऐसे में अगर आपके सामने बच्चा किसी चीज को लेकर जिद करता है और आप उसकी जिद पूरी नहीं कर सकते हैं तो उसे उस चीज के स्थान पर अन्य विकल्प दें। ताकि बच्चा मान भी जाए और आपकी बात भी न कांटे।
3. बच्चे पर न करें गुस्सा
बचपन से बच्चों की छोटी छोटी बाते मानने से बच्चों के अंदर खुद जिद आ जाती है। जिस कारण वो अपनी सभी बातों को मनवाने के लिए जिद करने लगते हैं। जिसके बाद पेरेंट्स अपने बच्चों की जिद से तंग आकर उन्हें डांटने लगते हैं। लेकिन अगर आप बच्चों पर गुस्सा करते हैं तो बच्चे के साथ आपकी दूरियां बन सकती है। बच्चा और ज्यादा जिद्दी हो सकता है। इसलिए बच्चे के जिद करने पर उसे प्यार से अपनी बात समझाने की कोशिश करें।



Click it and Unblock the Notifications
