Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
दूसरों से खिलौना छीनता है बच्चा, तो ऐसे करें उसे हैंडल
पैरेंटिंग शायद दुनिया का सबसे टफ टास्क है। हर बच्चा अलग होता है और ऐसे में उसके व्यवहार से लेकर समस्याएं अलग हो सकती हैं। खासतौर से, जिस घर में दो या दो से अधिक बच्चे होते हैं, वहां पर पैरेंटस का चैलेंज कई गुना बढ़ जाता है। उन्हें एक साथ कई बच्चों को हैंडल करना पड़ता है। साथ ही, इस दौरान उन्हें धैर्य व समझदारी का परिचय भी देना पड़ता है। हो सकता है कि कई बार उन्हें ऐसा भी लगे कि आप उनसे ज्यादा उनके भाई-बहन को अधिक प्यार करते हैं। इस स्थिति में बच्चे नकारात्मक व्यवहार कर सकते हैं।
इन्हीं में से एक बच्चों का एक-दूसरे से खिलौनों को छीनना। भाई-बहन के बीच में सिबलिंग राइवलरी बेहद आम है। जिसके कारण बच्चे अपनी चीजें शेयर करने के स्थान पर उनसे कॉम्पीटिशन करते हैं या फिर उसे छीनना चाहते हैं। ऐसे में पैरेंट्स कुछ तरीकों को अपनाकर स्थिति को हैंडल कर सकते हैं। हाल ही में, साइकोलॉजिस्ट डॉ. जैज़मिन मैककॉय, ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए यह बताया कि बच्चों के बीच टॉय स्नैचिंग के मुद्दे को कैसे हैंडल किया जाए-

समझाएं
जब आप यह देखते हैं कि बच्चे ने खिलौने का छीना है तो ऐसे में यह जरूरी है कि आप खुले तौर पर उसे यह बताएं। आप उन्हें कहें कि वाह! तुम दोनों को एक ही समय पर एक ही टॉय चाहिए। जब आप डांटने के स्थान पर उनसे ओपन तरीके से इस मुद्दे पर बात करती हैं, तो इससे उनके व्यवहार में भी परिवर्तन आता है।

करें लेबल
स्वाभाविक रूप से जब बच्चा अपना खिलौना छीनने के कारण उदास हो जाता है, तो समस्या को लेबल करना जरूरी हो जाता है। आप उसे बताए कि खिलौना छीनना उदासी का कारण बन रहा है। किसी भी प्रॉब्लम को सॉल्व करने से पहले उसे लेबल करना बेहद आवश्यक होता है।

समस्या को हल करने पर दें जोर
चूंकि, अब दोनों ही बच्चों को एक ही समय पर एक ही खिलौने से खेलना है, तो ऐसे में आप समस्या को हल करने पर जोर दें। उन दोनों से ही पूछें कि इस स्थिति में क्या करना चाहिए। ऐसे में बच्चे का ध्यान समस्या के साथ-साथ उसे सुलझाने पर भी जाएगा।

दें कुछ ऑप्शन
हो सकता है कि बच्चा खुद से समस्या को सुलझाने में असमर्थ हो। ऐसे में आप समस्या को सुलझाने के लिए आप बच्चों के सामने कुछ विकल्प भी रख सकते हैं। मसलन-
• वे दोनों एक साथ खिलौने के साथ खेल सकते हैं।
• इसके अलावा, आप बच्चे के टॉय ले सकती हैं और दोनों को बारी-बारी से उसे खेलने के लिए दें।
• इसके अलावा उन्हें दूसरे भाई-बहन के साथ कम्युनिकेट करने के लिए कहें और धीरे से खिलौना मांगें और उनके देने की प्रतीक्षा करें।
• यदि आप भी खेल में शामिल हैं, तो बीच में आएं और उन्हें खिलौना लेने से रोकें। आप उन्हें कहें कि आप ऐसा नहीं होने दे सकते क्योंकि वे अभी भी खिलौने के साथ खेल रहे हैं। ऐसा करने से बच्चे को अपने बिहेवियर को करेक्ट करने में मदद मिलती है।



Click it and Unblock the Notifications
