Latest Updates
-
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर
हाइट को लेकर बच्चे का कॉन्फिडेंस हो रहा है डाउन, उनकी डाइट में शामिल करें ये हेल्दी जूस

उम्र बढ़ने के साथ बच्चों के शरीर में कई तरह के बदलाव देखने को मिलते हैं। ऐसे में उम्र के साथ बच्चों की हाइट और वेट दोनों का बढ़ाना बहुत जरूरी होता है। लेकिन कई बार बच्चों की उम्र तो बढ़ती है, लेकिन उनकी हाइट एक जगह आकर रुक जाती है, जो पेरेंट्स की परेशानी बढ़ा देती है। बच्चों की हाइट रुकने पर पेरेंट्स अक्सर अपने बच्चों को तरह-तरह के सप्लीमेंट्स खिलाते हैं, डॉक्टर को दिखाते हैं, ड्राई फ्रूट्स और हेल्दी फूड्स उनकी डाइट में शामिल करते हैं। बच्चों की हाइट बढ़ाने के लिए पेरेंट्स हर मुमकिम काम करने की कोशिश करते हैं। लेकिन अगर आप भी अपने बच्चे की हाइट न बढ़ने से परेशान हैं, तो ये जूस उनकी डाइट में शामिल कर सकते हैं। जिसके सेवन से उनकी हाइट बढ़ सकती हैं। इतना ही नहीं इन जूस को पीने से बच्चे को किसी तरह का कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होगा। तो आइए जानते हैं वो कौन से जूस हैं, जिसके सेवन से बच्चें की हाइट बढ़ सकती है और उनके हेल्थ के लिए भी फायदेमंद होगा।
बच्चों की हाइट बढ़ाने के लिए बनाए ये स्वादिष्ट जूस
1. पालक जूस
छोटे बच्चों को हरी सब्जियां बिल्कुल भी पसंद नहीं होती हैं, लेकिन उनके हेल्थ के लिए ये काफी फायदेमंद होता है। इतना ही नहीं बच्चों की हाइट बढ़ाने के लिए उनकी डाइट में आप पालक का जूस शामिल कर सकते हैं। बच्चों को भले ही पालक का जूस पीना पसंद न हो, लेकिन फिर भी आप उनकी डाइट में पालक का जूस जरूर शामिल करें। बच्चों को नियमित तौर पर पालक का जूस पिलाने से उनका वजन बढ़ता है, आंखों की रोशनी भी तेज होती है। इतना ही नहीं पालक के जूस से बच्चों की इम्यूनिटी भी स्ट्रांग होती है।
पालक का जूस बनाने की विधि -
* पालक का जूस बनाने के लिए पालक लेकर उसे काट कर धो लें।
* अब इसमें कोई भी अपने बच्चे की पसंद का फल काट कर मिक्सर जार में ब्लेंड कर लें।
* अब पिसे हुए पालक को छलनी से छाने लें।
* अब इसमें नींबू का रस और नमक मिलाकर बच्चे को सर्वे करें डाल बच्चों को पिलाएं।
2. एवोकाडो का जूस
एवोकाडो फाइबर के साथ कई सारे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। ये एक हाई हाई कैलोरी वाला फल है, जो आपके बच्चे का वजन बढ़ाने में काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। इतना ही नहीं इस जूस को पीने से बच्चे की पाचन संबंधी समस्या भी दूर होती है। एवोकाडो का जूस बच्चों के आंखों के लिए भी काफी लाभकारी है। ये बच्चों के आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करता है। बच्चों की हड्डियां मजबूत करने में भी एवोकाडो का जूस काफी असरदार है।
एवोकाडो जूस बनाने की विधि -
* एवोकाडो का जूस बनाने के लिए सबसे पहले एवोकाडो लेकर उसे धोकर छील लें।
* अब एवोकाडो का मिक्सर जार में डालकर उसमें नींबू का रस और शहद मिलाकर ब्लेंड कर लें।
* आपका एवोकाडो जूस तैयार है, इस फ्रेश एवोकाडो जूस को बच्चों को रोज पिलाएं।



Click it and Unblock the Notifications
