Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
Mom Exercise With Baby: बेबी को पकड़कर मम्मी खुद को कैसे रखें फिट? रूटीन में शामिल करें ये एक्सरसाइज
न्यू बोर्न चाइल्ड के साथ कहीं भी जाना या अकेले एक्सरसाइज करना बहुत ज्यादा मुश्किल हो सकता है। लेकिन खुद को फिट और हेल्दी रखना भी बहुत जरूरी है। एक नई मां के रूप में बच्चे के साथ एक्सरसाइज करना और फिटनेस पर ध्यान देना किसी चेलेंज से कम नहीं है। लेकिन यह आपके बच्चे के साथ बिताने वाला एक बेहतरीन समय भी बन सकता है। बच्चे के साथ स्ट्रांग बॉन्ड शेयर करने के लिए हम आपके लिए ऐसे कुछ एक्सरसाइज लेकर आए हैं जो मां अपने नन्हे बच्चे के साथ आसानी से कर सकती है।

न्यू मम्मी के लिए होम एक्सरसाइज
1. बेबी के साथ घूमना
बच्चा होने के तुरंत बाद, एक्सरसाइज करना हर महिला के लिए अच्छा होता है। इसकी शुरुआत आप बाहर टहलने से भी कर सकते हैं। इस दौरान आप अपने बच्चे को गोद में या फिर बेबी वॉकर में रखकर भी कर सकते हैं। ऐसा करने से आपको ताजी हवा भी मिलेगी और आप अच्छा महसूस करेंगी।
2. बेबी लिफ्ट
नई मां के लिए यह वर्कआउट आसान और काफी असरदार है। फर्श पर लेट जाएं और अपने बच्चे को दोनों हाथों से पकड़ लें। इसके बाद बच्चे को हवा में उठाएं और फिर नीचे ले आए, लेकिन इस दौरान अपने पेट से बच्चे को थोड़ी दूरी पर रखें। इस एक्सरसाइज को कम से कम 10 से 15 रेप्स करें।
3. मां और प्लैंक
प्लैंक एक्सरसाइज भी एक ऐसी एक्सरसाइज है जो आप अपने नन्हे बच्चे के साथ आसानी से कर सकते हैं। अपने कोर को मजबूत रखे। अपने बच्चे को कोई भी गाना गाकर या गुनगुना कर बहलाएं।
4. पीक-ए-बू को करें पुश
अपने बच्चे को जमीन पर योग मेट या किसी सोफ्ट सरफेस पर रखें। फिर उसके ऊपर पुश-अप पोजीशन में आ जाएं, ताकि आप एक-दूसरे को आराम से देख सकें। अगर यह स्थिति बहुत मुश्किल लगे तो आप घूटनों के बल भी पुशअप कर सकते हैं। बच्चे को भी आपके साथ ये एक्सरसाइज करने में बहुत मजा आएगा।
5. बेबी वेट स्क्वैट्स
अपने बच्चे को अपने हाथों में टाइट पकड़े, इसके बाद बच्चे को साथ स्क्वैट्स करना शुरू कर दें। बच्चे को हाथ में लेकर बहुत नीचे स्क्वैट न करें, नहीं तो इससे आपके घुटनों पर अत्यधिक दबाव पड़ेगा।
6. पेल्विक लिफ्ट्स
बच्चे के साथ इस एक्सरसाइज को करते हुए अपने घुटनों को मोड़कर जमीन पर लेट जाएं। इस दौरान अपने बच्चे को अपनी जांघों पर बैठाएं और दोनों हाथों से उसे पकड़ लें। अब अपने बीच के हिस्से को ऊपर उठाएं फिर वापस नीचें बैठ जाएं।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )



Click it and Unblock the Notifications