Latest Updates
-
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर
प्रेग्नेंसी के 7वें महीने में इस योगासन से खुद को फिट रख रही हैं दीपिका पादुकोण, बताए फायदे
Deepika Padukone does Viparita Karani Yogasan: दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी एंजॉय कर रही हैं। वो इस वक्त सातवें महीने प्रेग्नेंट हैं। सितंबर में वो अपने पहले बच्चे को जन्म देंगी। एक्ट्रेस कई बार पब्लिकली अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट कर चुकी हैं। कुछ दिन पहले वो अपने लेटेस्ट रिलीज कल्कि 2998 एडी के प्रमोशन में नजर आए थे। जहां उनका प्रेग्नेंसी ग्लो देख फैंस उनके उस लुक के कायल ही हो गए।
इसके अलावा एक्ट्रेस इन दिनों अपने हेल्थ का खूब ख्याल रख रही हैं। हाल ही में दीपिका ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो शेयर की है, जिसमें वो विपरीतकरणी योगासन करते हुए नजर आ रही है। एक्ट्रेस ने बताया कि वो इस आसान को रोजाना 5 मिनट जरूर करती हैं।

दीपिका ने बताए इस योगासन के फायदे
दीपिका ने फोटो के साथ कैप्शन में लिखकर बताया कि पैरों को ऊपर कर दीवार के सहारे लगाकर इस पोजिशन में लेटने से कई फायदे होते हैं। ये मेंटल के साथ-साथ आपकी फिजिकल हेल्थ को स्ट्रॉन्ग बनाता है। इस आसन से आपका नर्वस सिस्टम शांत होता है और इम्यूनिटी स्ट्रॉन्ग होती है। प्रेग्नेंसी के दौरान इस योगासन से पैरों की सूजन, मसल्स में दर्द और शरीर के भारीपन में राहत देता है। दीपिका पादुकोण ने बताया कि इस आसान की मदद से वो खुद को फिट रखने के साथ ही स्ट्रेस फ्री भी रखती है।
विपरीतकरणी योगासन
हॉन्गकॉन्ग में योग सिखा रहे योग एक्सपर्ट निर्मल सेवड़ा बताते हैं कि विपरीत करणी एक खास योग मुद्रा है, जिसे सही तकनीक करने से सेहत को कई लाभ मिल सकते हैं। आइए इसे करने से सेहत को मिलने वाले फायदों के बारे में जानते हैं।
- इसके नियमित अभ्यास से पीठ की मांसपेशियां मजबूत होने लगती हैं।
- इस मुद्रा में पेट के अंदर गुरुत्वाकर्षण बल में कुछ बदलाव आ जाता है, जो पाचन क्रिया को तेज बनाती है।
- इस योगासन से टांगों व मस्तिष्क को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन पहुंचता है जो आपके मेंटल हेल्थ के लिए फायदेमंद माना जाता है।
- प्रेग्नेंसी के दौरान इसे करने से शरीर डिलीवरी के लिए तैयार होता है।
प्रीनेटल योगा के फायदे
प्रेग्नेंसी में योग करने से नॉर्मल डिलीवरी होने की संभावना अधिक रहती है। योग डिलीवरी के दौरान फिजिकली और मेंटली आपको फिट रखता है। प्रीनेटल योगा लेबर के लिए बॉडी को तैयार करने का एक तरीका है। रिसर्च के मुताबिक पीठ के बल के सहारे किए जाने वाले योगासन मां बनने वाली महिलाओं और गर्भस्थ शिशु के लिए खूब फायदेमंद माने जाते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
