Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
Mother's Day 2023: सोशल मीडिया में खूब पॉपुलर हैं ये मम्मियां, लाखों में है फॉलोअर्स
Mother's Day 2023 : मां किसी सुपरवुमन से कम नहीं होती हैं, ये बात हम सभी जानते हैं। किचन से लेकर ऑफिस तक ऐसा क्या है जो मां नहीं करती। हमारी जिंदगी के साथ ही आज कंटेंट क्रिएशन इंडस्ट्री में भी मदरहुड ने एक खास जगह बना ली है।
हम सभी जानते हैं कि पेरेंटिंग एक चैलेंजिंग टास्क है और कई सारी मॉम ब्लॉगर्स बिजी शेड्यूल होने के बाद भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में मातृत्व से जुड़े नए-नए कंटेट क्रिएट करके मदरहुड को एक नया फ्लेवर दे रही हैं।
ये ब्लॉगर्स अपने कंटेट के जरिए कई मांओं को इंस्पायर्ड कर रही हैं कि जिन्हें मदरहुड या पैरेंटिंग टफ टास्क लगता हैं। इस मदर्स डे हम बात करते हैं उन टॉप मम्मी इंफ्लूएंसर की जिन्होंने सोशल मीडिया में अपनी ब्लॉगिंग से मातृत्व को एक नया दृष्टिकोण दिया हैं।

छवि मित्तल
छवि मित्तल जानी मानी कंटेंट क्रिएटर और अवॉर्ड विनिंग मम्मी इंफ्लूएंसर हैं। छवि मित्तल मातृत्व से जुड़े कई क्रिएटिव कंटेट बनाती हैं और पोस्ट करती हैं, जो कई नई मांओं को पेरेंटिंग में मदद करजे हैं। छवि इसके अलावा वो अपने एक्टिंग स्किल्स के लिए भी जानी जाती है। छवि के इंस्टाग्राम में करीबन 733 हजार फॉलोअर्स हैं।
ऋतु राठी तनेजा
पायलट और सेलेब इंफ्लुएंसर ऋतु राठी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। हरियाणा की एक मिडिल क्लास फ़ैमिली से आने वाली ऋतु वो बचपन से ही पायलट बनना चाहती थी, लेकिन समाज की पितृसत्ता सोच के चलते लोग उनका मज़ाक उड़ाते थे। हालांकि, उनके पेरेंट्स ने उनके सपनों को सपोर्ट किया, जिसके चलते ऋतु दिल्ली के 'स्टीफ़न कॉलेज' से पढ़ाई करने के बाद पायलट की ट्रेनिंग के लिए यूएस चली गईं। भारत लौटने के बाद उन्होंने कई एयरलाइन्स के साथ काम किया औमौजूदा समय में वो पायलट के अलावा इंस्टाग्राम पर एक मॉम इन्फ्लुएंसर भी हैं। जहां वो अपनी बेटियों कायरा और चैत्रवी की पेरेंटिंग से जुड़ी हर चीज शेयर करती हैं। इसके अलावा उनके पायलट पति गौरव तनेजा भी मशहूर ब्लॉगर और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर है। यूट्यूब और सोशल मीडिया में दोनों ही बहुत फेमस है और दोनों की लाखों में फॉलोइंग हैं।
समीरा रेडी
समीरा रेडी अपने फनी पोस्ट की वजह से अक्सर सोशल मीडिया में छाई रहती हैं, उन्हें ट्रोलिंग से भी फर्क नहीं पड़ता हैं। वो अपनी सास और बच्चों के साथ आए दिन ट्रेडिंग वीडियो बनाती रहती हैं। बॉलीवुड में एक्टिंग कर चुकी समीरा इन दिनों अपने कंटेट से फॉलोअर्स को इंटरटेन करती हैं। समीरा के ज्यादात्तर कंटेट मदरहुड से जुड़े हुए होते हैं। इसके अलावा वो अपनी पॉजीटिव एटीट्यूड के वजह से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में छाई रहती हैं। करीबन 1.6 मिलियन फैंस फॉलोइंग रखने वाली समीरा के कंटेट बहुत ही इंस्पायरिंग होते हैं।
ईशा धींगरा
ईशा का पूरा परिवार ही कंटेट से भरा हुआ है। भारतीय मूल ईशा लंदन में रहती हैं और बहुत ही अच्छे कंटेट पोस्ट करती रहती हैं। वह अपने बच्चे के साथ-साथ अपने पति के साथ भी मनोरंजक वीडियो बनाती हैं। उनका कंटेट काफी हद तक उनके डेली रुटीन के अनुभवों, भोजन, जीवन शैली और बहुत कुछ पर आधारित होता है। जो देखने में काफी मजेदार होता है। वह अलग-अलग वायरल ट्रेंड को अपना ट्विस्ट देती हैं और बेटे की परवरिश से जुड़ी हर जरुरी चीज को पोस्ट करती हैं। इनके इंस्टाग्राम में तकरीबन 188 हजार फॉलोअर्स हैं।
एमी देसाई
एमी देसाई एक लोकप्रिय ब्यूटी, लाइफस्टाइल और इंफ्लूएंसर मम्मी है। इनका कंटेट सच में काफी स्ट्रॉन्ग होता है। वह हमेशा इस ओर को दिखाती हैं कि वो कैसे अपने पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को बैलेंस करके चलती हैं। वो सोशल मीडिया पर पेरेंटिंग जैसे मुद्दे पर कई इंस्पायरिंग पोस्ट शेयर करती रहती हैं।
अनुप्रिया कपूर
अनुप्रिया कपूर अपने बेटे के जन्म के बाद से ही लंबे समय तक पोस्टपार्टम डिप्रेशन से जूझ रही थी। उन्होंने अपनी लाइफ चेंज करने के लिए ब्लॉगिंग शुरु की। सिंगल मदर अनुप्रिया कपूर लाइफ स्टाइल ब्लॉगर के साथ अब ट्रेवल ब्लॉगिंग भी करती हैं। इसके साथ वो अपने बेटे कबीर के साथ भी आए दिन ब्लॉग शेयर करती रहती हैं। अनुप्रिया के 248 हजार फॉलोअर्स हैं और वो इंडिया की टॉप इंफ्लूएंर्स में से एक हैं।



Click it and Unblock the Notifications
