Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
सिंगर कपल सचेत-परंपरा ने बेटे के पैदा होने के 2 महीने बाद रिवील किया नाम, विष्णु से है कनेक्शन
Sachet-Parampara Reveal Their Son's Name and Meaning: बॉलीवुड की मशहूर म्यूजिक जोड़ी सचेत टंडन और परंपरा ठाकुर हाल ही में माता-पिता बने हैं। बेटे के जन्म के दो महीने बाद, कपल ने अपने बेटे के नाम का खुलासा कर दिया है। खास बात यह है कि उनके बेटे का नाम भगवान विष्णु से जुड़ा हुआ है। सचेत और परंपरा ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पूजा-पाठ कर अपने बेटे का नामकरण किया। इस खास मौके पर परिवार के करीबी लोग मौजूद रहे। कपल ने इस खास नाम के पीछे की भावना भी शेयर की, जिससे फैंस काफी प्रभावित हुए।
सचेत और परंपरा ने अपने इंस्टाग्राम पर बेटे के नाम की घोषणा करते हुए एक इमोशनल और हार्ट-टचिंग पोस्ट शेयर की। उन्होंने अपने फैंस और शुभचिंतकों को प्यार और आशीर्वाद देने के लिए धन्यवाद दिया।

बेटे के लिए रखा ये खास नाम, जानें इसका अर्थ
सचेत-परंपरा ने अपने बेटे का नाम 'कृता' रखा है, जिसका अर्थ 'निर्मित' होता है। यह नाम उस व्यक्ति का प्रतीक है जो आविष्कारशील, रचनात्मक और लोकप्रिय होता है। इस नाम का गहरा आध्यात्मिक महत्व भी है और यह भगवान विष्णु से जुड़ा हुआ माना जाता है।
12 दिसंबर 2024 को हुआ था जन्म
सचेत-परंपरा के बेटे का जन्म 12 दिसंबर 2024 को हुआ था, लेकिन कपल ने अब जाकर नाम का खुलासा किया है। फैंस लंबे समय से इस अनाउंसमेंट का इंतजार कर रहे थे।
संगीत की दुनिया के नए पैरेंट्स
सचेत और परंपरा बॉलीवुड के लोकप्रिय सिंगर और म्यूजिक कंपोजर हैं। उनके गाने "बेखयाली" (कबीर सिंह), "मेरे सोनेया" (कबीर सिंह), और "राम सिया राम" जैसे कई हिट सॉन्ग्स ने फैंस का दिल जीता है। अब फैंस उनकी नई जिंदगी और बेटे की झलक पाने के लिए उत्साहित हैं।



Click it and Unblock the Notifications