Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
Homemade Cerelac Recipes : बाजार से खरीदने की बजाय घर पर बनाएं सेरेलेक, ये हैं रेसिपी और फायदे
Nestle प्रोडक्टस को लेकर चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है। अगर आप भी अपने बच्चों इस कंपनी का सेरेलेक या मिल्क पाउडर खिलाते हैं तो आपको सावधान होने की जरुरत हैं। Nestle भारत, अफ्रीकी व अन्य एशियाई देशों में शिशुओं खिलाएं जाने वाले दूध और सेरेलेक में चीनी की मिलावट करता है, जो कि शिशु के विकास के लिए नुकसानदायक हैं।
WHO (विश्व स्वास्थ्य संगठन) ने इसे लेकर चेतावनी भी जारी की है और कहा है कि प्रोडक्ट्स में मिलावट बच्चों के लिए काफी घातक है। इससे बच्चों के स्वस्थ्य पर अधिक प्रभाव पड़ सकता है। 6 महीने के बाद शिशु को दूध के बाद सेरेलेक के जरिए जरूरी पोषण दिया जाता है। इससे बच्चे का पेट भी भरा रहता है और बच्चे की ग्रोथ में भी मदद मिलती है।

मिलावटी सेरेलेक शिशु को खिलाने से अच्छा है कि आप घर पर ही बच्चों के लिए इसे घर पर तैयार करें। हम आपकी मदद के लिए यहां दो रेसिपीज बता रहे हैं-
मखाने और मुरमुरे का सेरेलेक
आप घर पर 6 माह से अधिक शिशु के लिए घर पर ही सेरेलैक तैयार कर सकते हैं।
होममेड सेरेलेक बनाने के लिए सामग्री
इन चीजों को होती है आवश्यकता
- एक कटोरी पोहा
- एक कटोरी मखाना
- एक कप मुरमुरे
बनाने का तरीका (How to Make Cerelac at Home)
एक पैन में इन सबको को एक साथ अच्छे से सेंक लें।
सेंकने के बाद सबको एक साथ पीसकर पाउडर तैयार कर लें और उसे एयरटाइट जार में स्टोर कर लें।
बेबी को खिलाने के समय एक कप गुनगुने पानी में मिलाकर दो चम्मच सेरेलेक पाउडर को अच्छे से हिलाकर मिलाएं और बेबी को खिलाएं।
मखाने वाले सेरेलेक खाने के फायदे
मखाने में प्रोटीन, कैल्शियम और फाइबर खूब शामिल होता है। यह हड्डियों को मजबूत बनाता हैं और स्वस्थ पाचन तंत्र के विकास को बढ़ावा देती है। पोहा में भरपूर मात्रा में आयरन होता है, जो शुरुआती स्तर में बच्चों के शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर अच्छा बनाता है। मुरमुरे में खूब फाइबर होता है जो कब्ज की समस्या से राहत दिलाता है।
दाल और चावल का सेरेलेक
दाल और चावल से बना सेरेलक भी बच्चों की ग्रोथ के लिए अच्छा माना जाता है। इसे बनाना बहुत ही आसान होता है।
सामग्री
- 1 कप चावल,
- 2 बड़े चम्मच मूंग की दाल,
- 2 बड़े चम्मच
- 2 बड़े चम्मच अरहर की दाल
- 8 से 10 बादाम
बनाने का तरीका (Home made Cerelac Recipe)
सेरेलेक बनाने के लिए सबसे पहले सभी चीजों को एक बड़े से बर्तन में डालकर 2 से 3 बार साफ पानी से धो लें। इसके बाद सूती कपड़े से पानी को निचोड़कर सुखा लें। अच्छी तरह सुखाने के बाद इन्हें स्टोव पर सेंक लें। ठंडा होने पर ग्रांइडर में पीसकर पाउडर बना लें। बेबी को खिलाते हुए गुनगुने पानी में मिलाकर खिलाएं।
फायदे
चावल में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, कैल्शियम, और बी-विटामिन होता है, जो बच्चों की हाइट को बढ़ाता मसल्स स्ट्रॉन्ग बनाता है। दाल में फोलेट, आयरन और मैग्नीशियम पाया जाता है जो खून की कमी नहीं होती है। इसमें मौजूद फाइबर पेट साफ रखता है।



Click it and Unblock the Notifications