Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
Parenting Tips: बच्चों में बढ़ रहा है बोर्ड एग्जाम का स्ट्रेस? इन टिप्स की मदद से दूर करें उनका तनाव
Parenting Tips: बोर्ड एग्जाम का नाम सुनते ही बच्चों के मन में घबराहट होने लगती है। कुछ ही दिनों में 10वीं और 12वीं क्लास के बोर्ड एग्जाम शुरू होने वाले हैं। ऐसे में, कुछ बच्चे परीक्षा में अच्छा परफॉर्म करने और अच्छे मार्क्स लाने का काफी प्रेशर लेने लगते हैं, जिसके कारण वे स्ट्रेस और एंग्जायटी का शिकार हो जाते हैं। कई बार बच्चों में एग्जाम का डर इतना हावी हो जाता है कि वे पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित नहीं कर पाते हैं। ऐसे में, इन दिनों पेरेंट्स को बच्चों का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है। माता-पिता को चाहिए कि वे अपने बच्चे के बोर्ड एग्जाम के स्ट्रेस को कम करने में उनकी मदद करें। तो आइए, जानते हैं कि बच्चों में बोर्ड एग्जाम का स्ट्रेस कम करने के लिए पेरेंट्स क्या करें?

बच्चे पर दबाव न बनाएं
कई पेरेंट्स अपने बच्चे पर अच्छे नंबर लाने का बहुत दबाव बनाने लगते हैं। लेकिन इससे बच्चा तनाव में आ सकता है। ऐसे में, माता-पिता को चाहिए के वे बच्चे पर अच्छे मार्क्स लाने का ज्यादा दबाव न बनाएं। यह बच्चे की मानसिकता पर बुरा प्रभाव डालता है और तनाव पैदा करने का काम करता है।
बच्चे की बात को सुनें
अगर आपको लगता है कि आपका बच्चा स्ट्रेस में है, तो उससे बात करें। बच्चे की परेशानियों को सुनें और और उसकी मदद करें। आपके इमोशनल सपोर्ट से बच्चे को अच्छा फील होगा और उसका तनाव कम करने में भी मदद मिलेगी।
घर का माहौल अच्छा रखें
कई बार घर के खराब माहौल के कारण भी बच्चे पढ़ाई पर ध्यान नहीं दे पाते हैं। अगर बच्चे के बोर्ड एग्जाम शुरू होने वाले हैं, तो घर पर पॉजिटिव माहौल बनाएं। इसके लिए बच्चे से हर वक्त सिर्फ पढ़ाई और एग्जाम की बातें ही न करें। उससे कुछ ऐसी बातें भी करें, जिससे उसका स्ट्रेस कम हो सके।
खानपान पर ध्यान दें
बोर्ड एग्जाम के दौरान बच्चे के खानपान का भी विशेष ध्यान दें। पढ़ाई के स्ट्रेस के कारण अक्सर बच्चे अच्छी तरह से खा-पी नहीं पाते हैं। ऐसे में, सुनिश्चित करें कि बच्चे की डाइट में हरी सब्जियां, फल, ड्राई फ्रूट्स और दूध आदि शामिल हैं, जिससे उसकी सेहत अच्छी रहे।
ब्रेक लेने के लिए मोटिवेट करें
बच्चों को पढ़ाई के बीच-बीच में ब्रेक लेने के लिए मोटिवेट करें। इससे बच्चे की मानसिक थकान कम होगी और बेहतर तरीके से कॉन्सन्ट्रेट कर पाएगा। पढ़ाई के बीच में छोटे-छोटे ब्रेक लेने से उसका मूड फ्रेश रहेगा और स्ट्रेस भी कम होगा।



Click it and Unblock the Notifications
