Latest Updates
-
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट
गर्भावस्था में भोजन की स्वच्छता का रखे पूरा ध्यान

गर्भावस्था में ऐसे रखें भोजन के दौरान सफाई-
1. भोजन बनाने से पहले अपने हाथों और बर्तनों को भली प्रकार से गरम पानी से धो लें। अपने नाखूनों को अंदर से साफ करें क्योंकि इसके अंदर बैकटीरिया मौजूद होते हैं जो किसी न किसी प्रकार आपके भोजन में जा सकते हैं।
2. ठंडा या जमा हुआ भोजन हमेशा फ्रिज में ही रखें। इस भोजन को कभी भी 10 मिनट से ज्यादा बाहर नहीं रखना चाहिए इससे जीवाणुओं के बढ़ने का खतरा काफी बढ़ जाता है।
3. यह जानना बहुत जरुरी है कि किस प्रकार के भोजन को गरम परोसा जाना चाहिए और किस भोजन को ठंडा। अगर खाना गर्म है तो उसे ठंडा होने से पहले ही खा लें। ताज़े भोजन को देर से खाने के लिए ना रखें।
4. अगर भोजन बच गया है और उसे फेंका नहीं जा सकता तो उसे तब तक गर्म करें, जब तक ढक्कन में भाप ना दिखने लगे। एक बार खाने के बाद अब दुबारा उस भोजन को गरम कर के खाने की बिल्कुल भी ना सोचें।
5. कच्ची सब्जियों को बिल्कुल ना खाऐं। ऐसी सब्जियों में बैक्टीरिया और अन्य प्रकार के रोगाणु होते हैं। अधपकी सब्जियां जल्दी से हजम भी नहीं होती जिससे बाद में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
6. अगर आप मांसाहारी हैं तो मीट, मटन और मछली को भली प्रकार से पकाएं, जिससे इनकी त्वचा में पनप रहे जीवाणु अच्छी तरह से नष्ट हो जाएं। अगर आपने कच्च मांस खा लिया तो आपको फूड पॉइज़निंग होने की पूरी संभावना है।
7. अगर आपकी तबियत खराब है या किसी वजह से आपको दस्त या उल्टी हो रही है, तब आप केवल सालाद और सूप का ही सेवन करें। सूप बनाते समय सब्जियों को अच्छी प्रकार से धो कर तभी उबालें।
अगर आप इन बातों का ख्याल रखेगी तो आपको गर्भावस्था के दौरान कभी भी किसी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या नहीं होगी।



Click it and Unblock the Notifications
