Latest Updates
-
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार
प्रेगनेंसी के बाद मालिश करवाने के फायदे
नई डिलीवरी के बाद मां को कम ही समय मिल पाता है कि वह कुछ दिन आराम कर लें। उसका पूरा दिन शिशु की देखभाल करने में ही लग जाता है। प्रसव के बाद कई महिलाओं को शरीर में दर्द की शिकायत होती है। उसके बाद अपना बढ़ा हुआ वजन कम करना उनकी दूसरी सबसे बड़ी समस्या बन जाती है। प्रसव के बाद हर महिला को मालिश करवानी बहुत जरुरी है, अगर आप को जानना है कि मालिश करवाने से क्या-क्या लाभ होते हैं तो इसे पढ़े-

प्रसव के बाद मालिश करवाने के फायदे-
1. आराम मिले- प्रसव के बाद महिला तनाव में रहती है क्योंकि उसे दिन-रात अपने शिशु की देखभाल करनी पड़ती है। न केवल मांसिक रूप से बल्कि शारीरिक रुप से भी। इसलिए हर महिला को जरुरी है कि वह अपने शरीर की किसी अच्छी दाई से मालिश करवाये। इससे उसके थके हुए शरीर को आराम और दिमाग को शांति मिलेगी।
2. शरीर का दर्द दूर भगाए- पैरों, जांघो, गर्दन और पीठ में दर्द होना इस समय आम होता है। इस वजह से मसाज करवाने से बहुत आराम मिल जाता है। मसाज करवाने का सबसे अच्छा समय है रात का। सोने से पहले अपनी मसाज खुद कर लीजिये या फिर अपने पति से आपकी मसाज करने को कहें।
3. ब्लड सर्कुलेशन सही होता है- बॉडी मसाज करवाने से शरीर का ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है। साथ ही यह ऑक्सीजन सप्लाई को पूरा कर के ब्लड सर्कुलेशन को बढा देता है।
4. दूध का उत्पादन बढ़ता है- इस तरह की मसाज करने से प्रोलैक्टीन बढ जाता है। अपने ब्रेस्ट को मसाज करें जिससे वह ढीला भी पड़े और दूध का उत्पादन भी बढता रहे। यह ब्रेस्ट में ब्लॉक हो चुकी नलिकाओं को भी खोलता है।
5. मासपेशियों में कसाव- प्रेगनेंसी के समय मां का पेट बहुत ज्यादा खिंच जाता है। पर डिलीवरी हो जाने के बाद आप अपने शरीर का मसाज करवा कर टोन बॉडी पा सकती हैं।
6. वेट लॉस- प्रसव के बाद हर महिला अपना पुराना फिगर पाना चाहती है। मसाज करने से फैट बर्न होता है और टमी सिकुडती है, जिससे आपका पुराना फिगर वापस आ सकता है।
7. स्ट्रेच मार्क कम होता है- प्रेगनेंसी के बाद स्ट्रेच मार्क बहुत बढ़ जाते हैं जिसे बिल्कुल से या एकदम से कम करना बहुत मुश्किल होता है। लेकिन लगातार मालिश से आप इस स्ट्रेच मार्क को अपने पैरों और पेडू से काफी हद तक कम कर सकती हैं। हमेशा प्राकृतिक तेल का ही इस्तमाल करें।
8. स्क्रब करे- डेड स्किन से छुटकारा पाने के लिए उसको लगातार स्क्रब करना बहुत जरुरी है। नई मांए शिशु पैदा होने के बाद अपनी त्वचा पर बिल्कुल भी धयान नहीं देती। इसलिए मालिश करें जिससे पुरानी त्वचा साफ हो कर नई त्वचा आ जाए।



Click it and Unblock the Notifications