Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
कामकाजी महिलाएं ऐसे करें ब्रेस्ट मिल्क स्टोर
आज कल जॉब पर जाने वाली महिलाओं को लंबी मटर्निटी लीव न मिलने की वजह से उनके पास ब्रेस्ट मिल्क को स्टोर करने के अलावा कोई दूसरा चारा नहीं बचा है। यह करने से उन्हें भी चैन मिल जाता है और साथ में उनके शिशु को भी मां के दूध से पूरा पोषण मिल जाता है। लेकिन यह सुनने में जितना आसान है असल में उतना है नहीं, क्योंकि अगर ब्रेस्ट मिल्क को स्टोर करने में थोड़ी सी भी चूक हुई तो वह दूध जहरीला हो जाएगा। यहां दिए गए टिप्स को आजमाएं-

ब्रेस्ट मिल्क ऐसे करें स्टोर
1. सबसे पहले इस बात को जान लेना जरुरी है कि क्या आपका बच्चा बोतल से दूध पी सकता है। अगर वह आराम से बोतल का दूध पी सके, तब तो दूध स्टोर करना सही है वरना ऐसा करना व्यर्थ साबित हो सकता है।
2. कोई जरुरी नहीं है कि जब आप वर्क पर जा रहीं हों तभी दूध निकाल कर स्टोर करें। काम या सफर से लौटने के बाद भी आप मिल्क स्टोर कर सकती हैं क्योंकि यह इतनी जल्दी खराब नहीं होगा।
3. अगर आप सोंच रहीं हैं कि आपका बच्चा स्टोर किया हुआ दूध 4-6 घंटे के अंदर पी लेगा तब तो ठीक है, वरना पहले से दूध को स्टोर कर के न रखें।
4. ब्रेस्ट मिल्क को आप फ्रिजर में 3 महीने तक स्टोर कर के रख सकती हैं। लेकिन बच्चे को इतना पुराना दूध पिलाना सही होगा या नहीं, इसके लिए आपको अच्छे डॉक्टर से पूछना होगा। या फिर अच्छा ही होगा कि दूध को इतने दिनों तक स्टोर कर के न ही रखा जाए।
5. अगर दूध को फ्रिज में नार्मल टंपरेचर पर रखा गया है तो उसे 3 दिन से एक हफ्ता ज्यादा न चलाएं। और कभी भी प्रयोग किया हुआ दूध दुबारा फ्रिज में स्टोर कर के न रखें। अगर आपका बच्चा एक बार में 200 एमएल दूध पीता है, तो केवल उतनी ही मात्रा को स्टोर करें।
6. कभी भी जमाए गए ब्रेस्ट मिल्क को गलाने के लिए उसको उबलते हुए पानी में नहीं डालना चाहिये। हमेशा हल्का गरम पानी इस्तमाल करें और इसके बाद उसको थोडा समय दें। इसके अलावा इसको कभी भी माइक्रोवेव में नहीं गलाना चाहिये क्योंकि माइक्रोवेव की किरणों दा्रा दूध का पोषक तत्व मिट जाता है।
7. ब्रेस्ट मिल्क को फ्रिजर से निकालने के बाद वह भूरा या हल्का गंदा दिखने लगेगा। पर इसका यह मतलब नहीं की वह खराब हो चुका है, बस उसमें मौजूद फैट थोड़ा जम जाते हैं जिस वजह से ऐसा होता है। बॉटल को बस थोडा सा शेक कर लें और बच्चे को दे दें।



Click it and Unblock the Notifications
