Latest Updates
-
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर
प्रसव के बाद शरीर से अधिक पसीना आना आम बात
प्रसव के बाद अधिकांश महिलाओं की समस्या शरीर से अधिक पसीना आना होती है। प्रसवोत्तर अवस्था में पसीना आना कोई भी गंभीर बात नहीं है। यह एक आम त्वचा समस्या है जो प्रेगनेंसी के बाद झेलनी पड़ जाती है। पसीना आना प्रसव के बाद शुरू हो जाता है जो कि कुछ हफ्तों के लिए जारी रहता है।

आम तौर पर महिलाओं को रात में अधिक पसीना आता है जिससे वह रात में पसीने की वजह से बिल्कुल गीली पड़ जाती हैं। प्रसव के बाद पसीना आने का कारण खासतौर पर प्रेगनेंसी हार्मोन की वजह से होता है, जो शरीर से एक्सट्रा पसीना निकालता है। यह पसीना यानी की पानी गर्भवस्था के दौरान शरीर में इकठ्ठा हो रहा था।
इसके अलावा गर्भावस्था के बाद केवल पसीना आना ही एक समस्या नहीं होती बल्कि औरत को एक-दो हफ्तों के लिए खूब पेशाब भी लगती है। यह इसलिये होता है क्योंकि शरीर में इस्ट्रोजन लेवल कम पड़ जाता है और हार्मोनल और मेटाबौलिक में बदलाव आने लगते हैं।
प्रसव के बाद पसीना आने के साथ-साथ कभी कभार महिला को फीवर भी आ सकता है। अगर शरीर से ज्यादा पसीना आए तो अपने डॉक्टर से जरुर मिले क्योंकि हो सकता है कि थाइरॉयड बढ़ा हो। जब आपके शारीर से खूब सारा पसीना निकल जाता है, तो इससे आपको चक्कर आ सकता है और कमजोरी भी महसूस होती है।
इसलिए खूब सारा पानी और जूस पीना चाहिये। इसके अलावा तला-भुना और ऑयली फूड जितना हो सके उतना कम खाएं। हमेशा सूती और ढीले-ढाले कपड़े पहने जिससे शरीर में हवा आर-पार होती रहे।



Click it and Unblock the Notifications
