Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
जब बाहर करवाना हो शिशु को ब्रेस्टफीडिंग
बाहर शिशु को ब्रेस्टफीडिंग करवाने पर महिलाओं की परेशानी बहुत बढ़ जाती है, लेकिन करें भी क्या? शिशु को बाहर ले जाना तो नहीं छोड़ सकते। शिशु को लगभग एक साल तक तो दूध पिलाना ही होता है, इसलिए नन्हें शिशु को कमरे में बंद या किसी के हवाले कर के बाहर जाना भी कहीं से उचित नहीं होगा। भले ही लोग मुंह-भौं सिकोड़े पर आप मां हैं और आपको यह काम न चाहते हुए भी करना पड़ेगा। आपको बाहर कोई परेशानी न हो इसके लिये हम आपको दे रहें हैं कुछ खास सुझाव-
स्तनपान के लिए अपनाये यह तरीके-

1. हमेशा घर से निकलते वक्त अपने साथ एक स्टोल या डुपट्टा ले कर निकलें। यह एक जरुरी सामग्री है जिसे अक्सर हर मां अपने साथ ले जाना भूल जाती है। यह आपकी दूध पिलाते वक्त काफी मदद करेगा।
2. अगर आप साड़ी पहनती हैं, तब तो दूध पिलाने में कोई दिक्कत नहीं आएगी। लेकिन अगर आप टी शर्ट या टॉप पहनती हैं, तो हमेशा शर्ट और ट्यूनिक का ही चुनावा करें। क्योंकि यह आगे से खोली जा सकती है।
3. स्तनपान के लिए हमेशा ढंग पोजीशन का चुनाव करें। ऐसी पोजीशन जिससे आपकी त्वचा कम से कम दिख सके। बच्चे को बैठ कर अपनी बाहों में भर कर दूध पिलाएं, जिससे लोंगो की नजर आप पर आसानी से न पड़े।
4. कई मॉल और रेस्ट्रोरेंट में ब्रेस्टफीडिंग रुम होता है। जब कभी भी आप यहां जाएं और आपका बच्चा रोने लगे, तो वहां पर मौजूद मैनेजर से यह पूछने में बिल्कुल मत हिचकियेगा कि क्या वहां पर ब्रेस्टफीडिंग रुम है या नहीं। इसके अलावा अगर ब्रेस्टफीडिंग रुम न हो तो वहां रेस्ट रूम तो जरुर ही होगा।
5. अगर आप ट्रेन से सफर कर रहीं हैं, तो बच्चे को आप अपनी सीट पर ही किसी कंबल या चादर के नीचे ही दूध पिला सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
